• Home
  • घरेलू गेम्स
  • IPL 2026: सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, RR ने अपने पहले मैच में चेन्नई को चौंकाया
Image

IPL 2026: सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, RR ने अपने पहले मैच में चेन्नई को चौंकाया

गुवाहाटी: सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थांन रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक मैच में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। राजस्थान ने नंद्रे बर्गर (26 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदारी पारी के दम पर मैच को अपने नाम कर लिया।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई। इसके बाद राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यवंशी ने 17 गेंदों की पारी में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। राजस्थान के लिए नंद्रे बर्गर को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 17 गेंदों की पारी में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। सूर्यवंशी ने छठे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए नूर अहमद के खिलाफ लगातार दो छक्कों के साथ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

हालांकि, सूर्यवंशी अगले ओवर में कंबोज की गेंद पर सरफराज खान को कैच दे बैठे। क्रीज पर आए ध्रुव जुरेल ने लगातार गेंदों पर चौकों के साथ टीम की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। इसी ओवर में जायसवाल ने ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर के ऊपर से शानदार चौका लगाया, जिससे टीम ने आठवें ओवर से 14 रन बटोरे।

कंबोज ने अगले ओवर में दो चौके खाने के बाद जुरेल को बोल्ड किया। उन्होंने नौ गेंदों में 18 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने नूर के खिलाफ रिवर्स शॉट पर डीप प्वाइंट के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा, जबकि जायसवाल ने एक रन लेकर टीम को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया।

Releated Posts

बाबर आजम ने जड़ा तूफानी शतक, कोहली-गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

पेशावर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar azam) का बल्ला पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) जमकर चल…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

यूपी हैंडबॉल प्रो लीग: गोरखपुर राउडीज को पछाड़ मथुरा ब्रज स्टार बना चैंपियन, रोहिताश ने जीती बाइक

लखनऊ डेस्क: अनंत मिश्र लखनऊ: यूपी हैंडबॉल प्रो लीग के पहले सीजन का बेहद रोमांचक अंत हो गया…

ByByAshutosh Rai Apr 15, 2026

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग: 9 अप्रैल से लखनऊ में मचेगा धमाल, 6 टीमों में होगी टक्कर

लखनऊ डेस्क: अनंत मिश्र लखनऊ: इन दिनों देश में क्रिकेट के चौकों-छक्कों का खुमार छाया हुआ है। इसी…

ByByAshutosh Rai Apr 6, 2026

KKR vs SRH: ईडन गार्डन में होगी कोलकाता और हैदराबाद की टक्कर, देखें दोंनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का छठा मुकाबला आज यानी के गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)…

ByByEzaz Ahmad Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top