• Home
  • घरेलू गेम्स
  • यूपी हैंडबॉल प्रो लीग: गोरखपुर राउडीज को पछाड़ मथुरा ब्रज स्टार बना चैंपियन, रोहिताश ने जीती बाइक
यूपी हैंडबॉल प्रो लीग की चैंपियन टीम मथुरा ब्रज स्टार ट्रॉफी के साथ

यूपी हैंडबॉल प्रो लीग: गोरखपुर राउडीज को पछाड़ मथुरा ब्रज स्टार बना चैंपियन, रोहिताश ने जीती बाइक

लखनऊ: यूपी हैंडबॉल प्रो लीग के पहले सीजन का बेहद रोमांचक अंत हो गया है. लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर हॉल में खेले गए खिताबी मुकाबले में मथुरा ब्रज स्टार ने गोरखपुर राउडीज को हरा दिया. इस शानदार जीत के साथ ही मथुरा ने लीग की पहली चमचमाती ट्रॉफी पर अपना नाम दर्ज करा लिया है. विजेता टीम मथुरा ब्रज स्टार को ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला, जबकि उपविजेता रही गोरखपुर राउडीज को एक लाख रुपये की इनामी राशि मिली.

पहले हाफ में कांटे की टक्कर

फाइनल मुकाबला उम्मीद के मुताबिक बेहद हाई-वोल्टेज और सांस रोक देने वाला रहा. मैच के शुरुआती मिनटों से ही दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले किए. पहले हाफ में गोरखपुर और मथुरा के बीच जबरदस्त कांटे की टक्कर देखने को मिली और यह हाफ 21-21 की बराबरी पर छूटा. हालांकि, दूसरे हाफ में मथुरा ब्रज स्टार ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. मथुरा के खिलाड़ियों ने कोर्ट पर गजब की चपलता दिखाई और अपने सटीक अटैक से मैच का पासा पूरी तरह पलटते हुए 44-38 से फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया.


रोहिताश बने प्लेयर ऑफ द लीग

मथुरा की इस खिताबी जीत के सबसे बड़े हीरो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिताश रहे. उन्होंने अकेले दम पर फाइनल में 14 शानदार गोल दागकर गोरखपुर के डिफेंस को तहस-नहस कर दिया. फाइनल में उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया. इसके अलावा, पूरे टूर्नामेंट में अपने आक्रामक खेल से 49 गोल दागने वाले रोहिताश को प्लेयर ऑफ द लीग के बड़े खिताब से भी नवाजा गया. इनाम के तौर पर उन्हें टीवीएस एक्सट्रीम 125 मोटरसाइकिल की चाबी सौंपी गई.

गोल की बरसात

मथुरा की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि ने 11 गोल कर रोहिताश का बेहतरीन साथ निभाया. आइकन प्लेयर निहाल ने 8, याहिया ने 6 और शिवा ने 3 गोल किए. वहीं, गोरखपुर राउडीज़ की ओर से मोहम्मद शूजा और कृष्ण ने 10-10 गोल दागे. दीपक ने 5, सुनील और पवन ने 4-4 गोल किए, लेकिन निर्णायक मौकों पर हुई चूक टीम को भारी पड़ गई.

मोहसिन रजा ने बांटे पुरस्कार

भव्य समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में यूपी सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार सौंपे. इस खास मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि लीग के संस्थापक व एमडी अमित पाण्डेय ने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया.

Releated Posts

IPL 2026: GT ने आखिरी गेंद पर मारी बाजी, DC को 1 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले ने क्रिकेट फैंस की सांसें अटका दीं. दिल्ली के अरुण जेटली…

ByByAshutosh Rai Apr 9, 2026

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग: 9 अप्रैल से लखनऊ में मचेगा धमाल, 6 टीमों में होगी टक्कर

लखनऊ डेस्क: अनंत मिश्र लखनऊ: इन दिनों देश में क्रिकेट के चौकों-छक्कों का खुमार छाया हुआ है। इसी…

ByByAshutosh Rai Apr 6, 2026

IPL 2026: SRH ने खोला जीत का खाता, KKR को 65 रन से रौंदा

कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले में गुरुवार को ईडन गार्डन्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 2, 2026

KKR vs SRH: ईडन गार्डन में होगी कोलकाता और हैदराबाद की टक्कर, देखें दोंनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का छठा मुकाबला आज यानी के गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)…

ByByEzaz Ahmad Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top