Image

बाबर आजम ने जड़ा तूफानी शतक, कोहली-गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

पेशावर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar azam) का बल्ला पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) जमकर चल रहा है। लीग में पेशावर जाल्मी की कप्तानी कर रहे बाबर 7 पारियों में अब तक 401 रन बना चुके हैं। वह PSL में इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे पायदान पर हैं।

स्टार बल्लेबाज बाबर के बल्ले से एक और शानदार शतक निकला है। उन्होंने रविवार को क्वेटा ग्लेडीएटर्स के खिलाफ खेलते हुए शतक जमाया। पीएसएल में बाबर का यह तीसरा शतक है जबकि टी20 फॉर्मेट में उनका 12वां शतक है। बाबर ने 52 बॉल में 100 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। टी20 फॉर्मेट में बाबर सर्वाधिक शतक जमाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर भी पीछे हैं।

783 दिन बाद ठोका शतक

पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर ने 783 दिन का इंतजार खत्म करते हुए आखिरकार शतक जड़ा। इससे पहले 26 फरवरी 2024 को उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ शतक जड़ा था. उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 63 बॉल में 111 रन की पारी खेली थी।

क्रिस गेल-विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

बाबर ने शतक जड़ने के साथ ही वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और भारतीय दिग्गज विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। बाबर आजम ने इस मैच के दौरान टी-20 में 12 हजार रन पूरे कर लिए।

बाबर आजम टी-20 में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने के मामले में क्रिस गेल और विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। बाबर ने 338 इनिंग में 12 हजार रन बनाए जो टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड है. क्रिस गेल ने 344 इनिंग और विराट कोहली ने 360 इनिंग में टी-20 में 12 हजार रन पूरे किए थे।

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

Thomas Cup Finals: क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती का सामना करेगा भारत

नई दिल्ली: BWF थॉमस कप फाइनल्स 2026 में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद भारतीय…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते 4 स्वर्ण

नई दिल्ली: भारतीय वेटलिंफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में जारी कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top