अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया है। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
आरसीबी की निगाहें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष में पहुंचे पर होंगी। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है। आरसीबी इस सीजन 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है।
वहीं, जीटी 8 में से 4 मैच गंवाकर पांचवें स्थान पर है। अगर टाइटंस इस मुकाबले को अपने नाम करती है, तो भी यह टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें ही स्थान पर रहेगी, क्योंकि शीर्ष 4 टीमें 6-6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी हैं।
प्लेइंग XI:
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।















