लखनऊ डेस्क: अनंत मिश्र
लखनऊ: इन दिनों देश में क्रिकेट के चौकों-छक्कों का खुमार छाया हुआ है। इसी बीच नवाबों के शहर लखनऊ में एक नए और तूफानी खेल का रोमांच शुरू होने जा रहा है। आगामी 9 अप्रैल से राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित वातानुकूलित अटल बिहारी वाजपेयी मल्टीपरपज हॉल में पहली यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का शानदार आगाज होगा। प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रही इस पेशेवर लीग में 6 टीमों के बीच 15 हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे। इस लगी का लुत्फ आईपीएल से लेकर प्रो कबड्डी लीग के फैंस पूरी तरह उठा सकते हैं।
आईपीएल और प्रो कबड्डी की तर्ज पर तैयारी
लीग के आयोजकों ने इसे पूरी तरह से क्रिकेट के आईपीएल और प्रो कबड्डी जैसा लुक देने की तैयारी की है। लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय के मुताबिक, उनका विजन हैंडबॉल को भी वही पेशेवर मंच और लोकप्रियता दिलाना है, जो आज क्रिकेट या कबड्डी को हासिल है। खेल को तेज और दर्शकों के लिए रोमांचक बनाने के लिए हर मैच 20-2-20 मिनट के फास्ट फॉर्मेट में खेला जाएगा।
इस मेगा लीग में उत्तर प्रदेश भर से करीब 100 बेहतरीन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। खिताब के लिए कुल 6 टीमें आमने-सामने होंगी। हर फ्रेंचाइजी को एक आइकॉन प्लेयर दिया गया है:
काशी किंग्स: अनीश यादव (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी)
मथुरा ब्रज स्टार: निहाल जायसवाल (यूपी पुलिस)
नोएडा ब्लास्टर्स: अंकित चौधरी (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी)
गाजियाबाद पैंथर्स: अमान चौधरी (राष्ट्रीय खिलाड़ी)
बर्बरीक वारियर्स (बस्ती): मोहित यादव (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी)
गोरखपुर राउडीज: मनीष त्रिपाठी (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी)
ऐसे देख सकेंगे सीधा प्रसारण
खिताबी जंग जीतने वाली चैंपियन टीम को ट्रॉफी के साथ 2 लाख रुपये की प्राइजमनी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम 1 लाख रुपये की हकदार होगी। फैंस घर बैठे इस रोमांचक लीग का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, वेव ओटीटी, फैन कोड और स्पोर्ट्स कास्ट पर देख सकेंगे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
9 अप्रैल को दोपहर 1 बजे इस लीग का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। उनके साथ विधायक सुशील सिंह और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी भी बतौर खास मेहमान मौजूद रहेंगी। इस आयोजन में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए मशहूर अभिनेत्री सबिता कलवार को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का पूरा शेड्यूलः
9 अप्रैल:
काशी किंग्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ – दोपहर 2:15 बजे
मथुरा ब्रज स्टार बनाम बर्बरीक वॉरियर्स – दोपहर 3:30 बजे
नोएडा ब्लास्टर्स बनाम गाजियाबाद पैंथर्स – शाम 4:30 बजे
10 अप्रैल:
काशी किंग्स बनाम बर्बरीक वॉरियर्स – दोपहर 2:15 बजे
गोरखपुर राउडीज़ बनाम गाजियाबाद पैंथर्स – दोपहर 3:30 बजे
मथुरा ब्रज स्टार बनाम नोएडा ब्लास्टर्स – शाम 4:30 बजे
11 अप्रैल:
काशी किंग्स बनाम गाजियाबाद पैंथर्स – दोपहर 2:15 बजे
बर्बरीक वॉरियर्स बनाम नोएडा ब्लास्टर्स – दोपहर 3:30 बजे
मथुरा ब्रज स्टार बनाम गोरखपुर राउडीज़ – शाम 4:30 बजे
12 अप्रैल:
काशी किंग्स बनाम नोएडा ब्लास्टर्स – दोपहर 2:15 बजे
गाजियाबाद पैंथर्स बनाम मथुरा ब्रज स्टार – दोपहर 3:30 बजे
बर्बरीक वॉरियर्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ – शाम 4:30 बजे
13 अप्रैल:
काशी किंग्स बनाम मथुरा ब्रज स्टार – दोपहर 2:15 बजे
नोएडा ब्लास्टर्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ – दोपहर 3:30 बजे
गाजियाबाद पैंथर्स बनाम बर्बरीक वॉरियर्स – शाम 4:30 बजे
14 अप्रैल (खिताबी जंग):
फाइनल मुकाबला: शीर्ष 2 टीमों के बीच – शाम 5:00 बजे
















