• Home
  • घरेलू गेम्स
  • KKR vs SRH: ईडन गार्डन में होगी कोलकाता और हैदराबाद की टक्कर, देखें दोंनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
SRH vs KKR (Photo: BCCI)

KKR vs SRH: ईडन गार्डन में होगी कोलकाता और हैदराबाद की टक्कर, देखें दोंनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का छठा मुकाबला आज यानी के गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच ईडन गार्डन स्टेडियम में होगा।

दोनों टीमें इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी। आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में केकेआर को मुंबई इंडियंस से और हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद की सबसे बड़ी दिक्कत नियमित कप्तान पैट कमिंस हैं जो पीठ की चोट से उबर रहे हैं और टीम के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।

हैदराबाद के लिए अच्छी बात यह है कि कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन फॉर्म में हैं। किशन ने आरसीबी के खिलाफ भी 38 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली थी। केकेआर के खिलाफ भी किशन से टीम को उम्मीद रहेगी। एसआरएच के बल्लेबाजों के पास अच्छी बैटिंग विकेट पर 230 से ज्यादा रन बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और इसके लिए शीर्ष के तीन बल्लेबाजों का चलना जरूरी है, लेकिन टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज भी फॉर्म में नहीं हैं।

बल्लेबाजी में दूसरे बल्लेबाजों से भी सहयोग की जरूरत होगी। जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पेन और नीतीश कुमार रेड्डी केकेआर के खिलाफ अपना प्रभाव डाल सकते हैं। केकेआर को उसके घर में हराने के लिए एसआरएच को अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में दमदार प्रदर्शन करना होगा।

SRH vs KKR हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। इसमें 19 मैच केकेआर ने और 10 मैच एसआरएच ने जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है।

Releated Posts

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में युवा टेलेंट की धूम, अगला राउंड होगा और ज्यादा धमाकेदार

नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी के भवभूति ऑडिटोरियम में ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ का भव्य…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

PM Modi ने बच्चों संग फुटबॉल का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए हर प्रयास जारी: मांडविया

बडगाम: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

दिल्ली में होगा ‘रॉयल समर्पण 6.0’ का आयोजन, देशभर आर्म रेसलिंग खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026:  राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी ऑडिटोरियम में 25 एवं 26 अप्रैल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top