• Home
  • टॉप स्टोरी
  • PM Modi ने बच्चों संग फुटबॉल का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
PM Modi (Pic: X)

PM Modi ने बच्चों संग फुटबॉल का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी गंगटोक में स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल का आनंद लिया। पीएम ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है।”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इन युवाओं के साथ फुटबॉल का एक जबरदस्त सेशन।”

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वे स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते, उनके साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम पूरी तरह एक खिलाड़ी की वेशभूषा में हैं।

सिक्किम के 50 वर्ष पूरे

पीएम 27 अप्रैल की शाम को गंगटोक पहुंचे थे। उनका मंगलवार का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। बच्चों के साथ समय बिताने के बाद प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे।

वह पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे, जहां वे राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।

Releated Posts

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में 58 वर्षीय ज्योति गुप्ता ने प्रभु देवा के गाने पर डांस से लूटी महफिल

नई दिल्ली: ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ के पहले चरण आई हजारों एंट्री के बाद 16 बच्चों…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में युवा टेलेंट की धूम, अगला राउंड होगा और ज्यादा धमाकेदार

नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी के भवभूति ऑडिटोरियम में ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ का भव्य…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

​विजन फिट रनिंग क्लब ने बोस्टन मैराथन के जांबाज धावकों को किया सम्मानित

नोएडा: स्वास्थ्य, फिटनेस और कम्युनिटी रनिंग के प्रति समर्पित अग्रणी संस्था ‘विजन फिट रनिंग क्लब’ (Vision Fit Running…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए हर प्रयास जारी: मांडविया

बडगाम: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

दिल्ली में होगा ‘रॉयल समर्पण 6.0’ का आयोजन, देशभर आर्म रेसलिंग खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026:  राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी ऑडिटोरियम में 25 एवं 26 अप्रैल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

IPL 2026: CSK की सबसे बड़ी जीत, MI की सबसे बड़ी हार; सैमसन के बाद अकील हुसैन चमके

मुंबई: संजू सैमसन (नाबाद 101) के शानदार शतक के बाद अकील हुसैन (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के…

ByByEzaz Ahmad Apr 23, 2026

MI vs CSK:’एल-क्लासिको’ में मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, धोनी-रोहित पर आया अपडेट

मुंबई: आईपीएल 2026 का 33वां मैच आज यानी के गुरुवार को लीग की दो बेस्ट टीम- मुंबई इंडियंस…

ByByEzaz Ahmad Apr 23, 2026

विजन फिट रनिंग क्लब के एथलीट सुनील खेमका ने रचा इतिहास, मैराथन में लहराया तिरंगा

नई दिल्ली: विजन फिट रनिंग क्लब (VFRC) क्लब के धावक सुनील खेमका (बिब नंबर 31479) ने दुनिया की…

ByByEzaz Ahmad Apr 23, 2026

IPL 2026: राजस्थान के ‘रजवाड़ों’ ने लखनऊ के ‘नवाबों’ को उसके घर में घुसकर रौंदा

लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कम स्कोर को डिफेंड करते हुए बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को…

ByByEzaz Ahmad Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top