नई दिल्ली: ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ के पहले चरण आई हजारों एंट्री के बाद 16 बच्चों का चयन किया गया। द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी के भवभूति ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में देश के अलग हिस्सों से बाल कलाकारों ने नृत्य, गायन और वाद्य यंत्रों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
68 वर्षीय ज्योति गुप्ता ने प्रभु देवा के गाने पर डांस से लूटी महफिल
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के प्रीतमपुरा की रहने वाली 58 वर्षीय ज्योति गुप्ता ने प्रभु देवा के मशहूर गाने पर उन्हीं के अंदाज में डांस कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपनी डांस से यह पारिभाषित कर दिया कि टेलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता। इस दौरान ‘डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन’ अरविंद अरोरा की कॉमेडी ने भी समारोह में खूब तालियां बटोरीं। एन. आर. गर्ग ने राइजिंग स्टार को परिभाषित करते हुए उभरते हुए कलाकारों को भारत वर्ष की क्षमता को गुणात्मक तरीके से बढ़ाने के लिए बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत कत्थक ट्रेनर वर्षा द्वारा गणेश वंदना से हुई। सबसे पहले दस वर्षीय मयार मेंदिरत्ता ने पियानो के मधुर वादन से सभी दर्शकों का ध्यान खींचा, जो बहुत ही मनमोहक और लयबद्ध रहा। दर्शकों ने बच्चों के अद्भुत कला को प्रोत्साहित करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से ऑडिटोरियम के माहौल को खुशनुमा और जोशीला बनाए रखा।
इन दिग्गजों को मिला अवॉर्ड
कार्यक्रम में पोडकास्टर की दुनिया में तेजी से उभर रहे मानस पांडे, गेमिंग की दुनिया के रॉकस्टार जितेंद्र उर्फ रूफानी और अमनदीप कौर प्रीति साल के राइजिंग स्टार चुने गए। इनके अलावा संगीता सिंह को टूर एंड ट्रैवल ब्लॉगर का अवार्ड मिला। बेस्ट फैमिली कंटेंट के लिए रमनीक सिंह सबकी पसंद रहे। रुद्रांश को साल का फोटोग्राफर चुना गया।
अक्की रेड्डी और रॉक रुद्रा छाए
गायकी की दुनिया में तेजी से उभर रहे रॉक रुद्रा और अक्की रेड्डी का जलवा सबसे अलग रहा। कार्यक्रम का आयोजन शुभअर्णिमा मीडिया फाउंडेशन और ओजस्वी मीडिया की ओर से किया गया। को-फाउंडर सरोज पुंडीर ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की।
सहआयोजक प्रमोद अग्रवाल और सुनील कुमार ने विशिष्ट अतिथि अंकित मोगा, अजय त्यागी, विजय श्रीवास्तव, अनुश्री, सोहित यादव, अरुण यादव, अजय भाटी, पूनम पुंडीर को भी अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।
संजीव कुमार सिंह ने टीम का आभार व्यक्त किया
IFI राइजिंग स्टार के सीईओ और मुख्य आयोजक संजीव कुमार सिंह ने सभी बाल व वरिष्ठ कलाकारों, अभिभावकों और टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह मौका चुनी प्रतिभाओं को मंच देने का था। जल्द ही मुख्य कार्यक्रम की तारीख की घोषणा की जाएगी। सभी चुने हुए यंग टेलेंट का बड़े मंच पर सर्टीफिकेट दिए जाएंगे।



















