नोएडा: स्वास्थ्य, फिटनेस और कम्युनिटी रनिंग के प्रति समर्पित अग्रणी संस्था ‘विजन फिट रनिंग क्लब’ (Vision Fit Running Club) ने हाल ही में दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैराथनों में से एक- ‘बोस्टन मैराथन’ में शानदार प्रदर्शन कर लौटने वाले अपने धावकों का यहां आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया।
धावकों ने बोस्टन मैराथन में रचा इतिहास
इस अवसर पर क्लब के धावक डॉक्टर सत्येंद्र सिंह और सुनील खेमका को उनकी इस उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए फूल-मालाएं पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया। बोस्टन मैराथन जैसी कठिन दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर इन्होंने न केवल क्लब का, बल्कि देश का नाम रोशन किया है।
समारोह का नेतृत्व प्रवीण शर्मा, शैलेश कुमार, क्लब के संस्थापक डॉ. त्रिभुवन राम नारायण, मुख्य कोच ईश्वर दयाल और विजन फिट रनिंग क्लब (VFRC) दिल्ली के कोच रोहित ने किया। उन्होंने दोनों धावकों के समर्पण, कड़े अनुशासन और ट्रेनिंग की सराहना करते हुए कहा कि इनकी यह उपलब्धि क्लब के हर सदस्य के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।
इस सम्मान समारोह में क्लब के उत्साही सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं का हौसला बढ़ाने और इस खुशी के पल को साझा करने के लिए रूपेश, डॉ. प्रशांत जैन, प्रदीप, सचिन, संजय, गौरव, पारस, मिलन, विशिष्ट मनी पांडे, शशांक, रीता सिन्हा रॉय और कबीर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज़न फिट रनिंग क्लब अपनी टैगलाइन “Feets To Fly” के अनुरूप समाज में स्वास्थ्य और एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।



















