मुंबई: मुंबई इंडियंस ने पिछले 13 साल से पहले मैच में चले आ रहे हार के सिलसिले को खत्म करते हुए आईपीएल2026 में इस बार अपने पहले मैंच में जीत दर्ज कर ली। मुंबई ने इससे पहले, आईपीएल में अपना सीजन का अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था। मुंबई ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच खिताब जीते, लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा था।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने कोलकाता को छह विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों से 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने रोहित (43 गेंद, चार चौके और आठ छक्के) और रिकलटन (38 गेंद, छह चौके, छह छक्के) की मदद से 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर जीत हासिल की।
रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित का आईपीएल का यह 50वां अर्धशतक भी था।
रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। हार्दिक 11 गेंदों पर 18 और नमन घीर 2 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। एमआई ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छह विकेट से जीत अपने नाम कर ली।
—



















