• Home
  • घरेलू गेम्स
  • IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत, ‘ब्लू कोल्ट्स’ की नजरें पांचवीं बार चैंपियन बनने पर
Image

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत, ‘ब्लू कोल्ट्स’ की नजरें पांचवीं बार चैंपियन बनने पर

माले (मालदीव): भारत की अंडर-20 पुरुष फुटबॉल टीम आज यानी के गुरुवार को माले के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में खेला जाएगा।

‘ब्लू कोल्ट्स’ के नाम से मशहूर भारतीय टीम ने अब तक 2019, 2022, 2023 और 2025 में खिताब जीता है और अब उसकी कोशिश पांचवीं बार चैंपियन बनने पर है। वहीं, पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो वाला मैच है क्योंकि उसे अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पाकिस्तान की टीम अपनी नॉकआउट की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मुकाबले में उतरेगी।

भारत और पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला 28 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। ग्रुप में सिर्फ दो मैच होने के कारण, एक भी जीत सेमीफाइनल में जगह पक्की करने में निर्णायक साबित हो सकती है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अधिक आत्मविश्वासी होने से बचना होगा।

भारत के अंडर-20 टीम के कोच महेश गवाली ने टूर्नामेंट की शुरुआत एक सकारात्मक नोट पर करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, भारत अंडर-19 के कोच महेश गवली ने कहा, ‘‘भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक बड़ा मैच होता है, लेकिन हम इसे किसी भी अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारा ध्यान टूर्नामेंट की अच्छी और सकारात्मक शुरुआत करने पर है।”

Releated Posts

बाबर आजम ने जड़ा तूफानी शतक, कोहली-गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

पेशावर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar azam) का बल्ला पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) जमकर चल…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

यूपी हैंडबॉल प्रो लीग: गोरखपुर राउडीज को पछाड़ मथुरा ब्रज स्टार बना चैंपियन, रोहिताश ने जीती बाइक

लखनऊ डेस्क: अनंत मिश्र लखनऊ: यूपी हैंडबॉल प्रो लीग के पहले सीजन का बेहद रोमांचक अंत हो गया…

ByByAshutosh Rai Apr 15, 2026

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग: 9 अप्रैल से लखनऊ में मचेगा धमाल, 6 टीमों में होगी टक्कर

लखनऊ डेस्क: अनंत मिश्र लखनऊ: इन दिनों देश में क्रिकेट के चौकों-छक्कों का खुमार छाया हुआ है। इसी…

ByByAshutosh Rai Apr 6, 2026

KKR vs SRH: ईडन गार्डन में होगी कोलकाता और हैदराबाद की टक्कर, देखें दोंनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का छठा मुकाबला आज यानी के गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)…

ByByEzaz Ahmad Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top