• Home
  • लाइफ स्टाइल
  • जर्मन इन्फ्लूएंसर की फोटो लाइक कर विवादों में आए Virat Kohli प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे
Image

जर्मन इन्फ्लूएंसर की फोटो लाइक कर विवादों में आए Virat Kohli प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय स्टार और बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ये कपल अक्षय तृतीया मनाने के लिए वृंदावन पहुंचे।

क्रिकेटर को समर्पित एक फैन पेज ने एक वीडियो साझा किया। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो कल का है या आज का वीडियो में विराट कोहली ने अपना चेहरा मास्क से छिपा रखा है, जबकि अनुष्का शर्मा सफेद सलवार सूट में नजर आ रही हैं।

रविवार को, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एयरपोर्ट पर देखा गया था। एक अन्य वीडियो में, अनुष्का अपने पति को प्यार भरी निगाहों से देखती नजर आ रही हैं, जिससे लोगों ने “ऐसा कोई ढूंढो जो तुम्हें वैसे देखे जैसे अनुष्का विराट को देखती है” जैसे कमेंट किए।

रिपोर्ट के अनुसार, कपल को सोमवार को प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज में राधा नाम की भक्ति में डूबा देखा गया। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और साथ ही सत्संग और एकांतिक वार्ता का भी हिस्सा रहे।

विराट और अनुष्का बीते कई सालों से प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आ रहे हैं। आखिरी बार वे 17 फरवरी को केली कुंज आश्रम में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

आईपीएल 2026 में बेंगलुरु को अब शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है।

विराट हाल में उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने एक जर्मन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की हॉट तस्वीर को लाइक कर दिया था। विराट ने जर्मनी की मशहूर वीलोगर लिजलैज (LizLaz) की एक तस्वीर लाइक की थी। उस तस्वीर में वह पाउडर ब्लू बैकलेस मिनी ड्रेस पहनी हुई थी।

Releated Posts

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में 58 वर्षीय ज्योति गुप्ता ने प्रभु देवा के गाने पर डांस से लूटी महफिल

नई दिल्ली: ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ के पहले चरण आई हजारों एंट्री के बाद 16 बच्चों…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

लुंगी एनगिडी ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, कही दिल की बात

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपनी खतरनाक चोट पर अपडेट दिया है। एनगिडी…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

टेनिस कोर्ट तक पहुंचा कोहली का जादू, नोवाक जोकोविच बोले- मुझे क्रिकेट का फैन बनाया

Sports Desk: महान टेनिस खिलाड़ी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने टीम इंडिया और…

ByByAshutosh Rai Apr 21, 2026

अर्शदीप ने LSG को किया ट्रोल, ऋषभ पंत के फैंस को लगेगी मिर्ची

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में अब तक अजेय चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) ने सीजन के 29वें मैच…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top