• Home
  • सोशल मीडिया
  • टेनिस कोर्ट तक पहुंचा कोहली का जादू, नोवाक जोकोविच बोले- मुझे क्रिकेट का फैन बनाया
टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली.

टेनिस कोर्ट तक पहुंचा कोहली का जादू, नोवाक जोकोविच बोले- मुझे क्रिकेट का फैन बनाया

Sports Desk: महान टेनिस खिलाड़ी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक दिल छू लेने वाला खुलासा किया है. जोकोविच ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि किंग कोहली ही वह इकलौती वजह हैं, जिसके चलते उन्होंने क्रिकेट में दिलचस्पी लेना और इसे गहराई से देखना शुरू किया.

कोहली ने बनाया जोकोविच को क्रिकेट का फैन

हाल ही में अपनी दोस्ती और खेल के प्रति सम्मान पर बात करते हुए सर्बियाई टेनिस दिग्गज ने बताया कि कोहली के संपर्क में आने से पहले वह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन नहीं थे. जोकोविच ने कहा, “असल में विराट ही वह वजह हैं जिनके कारण मैंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया.” इस दौरान जोकोविच ने अपनी जल्द ही भारत आने की योजनाओं का भी जिक्र किया और 37 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से निजी तौर पर मुलाकात करने की भी उत्सुकता जाहिर की. वह भारत आकर इस क्रिकेट स्टार के साथ समय बिताना चाहते हैं.

क्रिकेट के ग्लोबल एंबेसडर विराट कोहली

नोवाक जोकोविच का यह बयान बहुत बड़ा है. उन्होंने खेल जगत के सबसे प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में रिकॉर्ड पांच बार स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है. साल 2000 में शुरू हुए इस अवार्ड के इतिहास में पिछले 26 सालों में आज तक किसी क्रिकेटर को नॉमिनेशन तक नहीं मिला है, जीतना तो बहुत दूर की बात है. इसके बावजूद, विराट कोहली आज दुनिया भर में क्रिकेट का सबसे बड़ा वैश्विक चेहरा बने हुए हैं, जो इस खेल को ऐसे देशों में भी पहचान दिला रहे हैं जहां क्रिकेट ज्यादा लोकप्रिय नहीं है.

फॉर्म में किंग कोहली

एक तरफ खेल जगत के दिग्गज विराट की तारीफों के पुल बांध रहे हैं, तो दूसरी तरफ किंग कोहली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने बल्ले से तबाही मचा रहे हैं और अपनी टीम का खिताब जीतने का सपना पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस सीजन में कोहली अब तक 6 पारियों में 49.40 की बेहतरीन औसत और 157.32 के अपने आईपीएल करियर के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट के साथ 247 रन ठोक चुके हैं. वह फिलहाल हेनरिक क्लासेन और शुभमन गिल के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर मजबूती से काबिज हैं.

Releated Posts

लुंगी एनगिडी ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, कही दिल की बात

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपनी खतरनाक चोट पर अपडेट दिया है। एनगिडी…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

जर्मन इन्फ्लूएंसर की फोटो लाइक कर विवादों में आए Virat Kohli प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय स्टार और बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

अर्शदीप ने LSG को किया ट्रोल, ऋषभ पंत के फैंस को लगेगी मिर्ची

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में अब तक अजेय चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) ने सीजन के 29वें मैच…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

कौन हैं वो लड़की जिसकी फोटो को Like कर विवादों में फंसे कोहली?

आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बरस रहा है। RCB का यह स्टार बल्लेबाज पांच मैचों…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top