• Home
  • वेलनेस-फिटनेस
  • विजन फिट रनिंग क्लब के एथलीट सुनील खेमका ने रचा इतिहास, मैराथन में लहराया तिरंगा
Image

विजन फिट रनिंग क्लब के एथलीट सुनील खेमका ने रचा इतिहास, मैराथन में लहराया तिरंगा

नई दिल्ली: विजन फिट रनिंग क्लब (VFRC) क्लब के धावक सुनील खेमका (बिब नंबर 31479) ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण दौड़, 130वें बोस्टन मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा करके इतिहास रच दिया है।

​68 वर्ष की आयु में सुनील खेमका ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और जुनून का परिचय देते हुए 42.195 किलोमीटर की इस ऐतिहासिक दूरी को 6 घंटे 22 मिनट और 35 सेकंड में तय किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल क्लब के लिए बल्कि पूरे देश के फिटनेस प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है।

सुनील जी ने अपनी श्रेणी (M-68) में हज़ारों धावकों के बीच अपनी जगह बनाई और यह साबित किया कि उम्र महज़ एक संख्या है। ​सुनील खेमका जी ने अपनी इस सफलता का श्रेय विज़न फिट रनिंग क्लब के कोच ईश्वर दयाल के मार्गदर्शन और क्लब के कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रम को दिया है।

मैराथन पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी ‘फिनिशर मेडल’ और ‘सिक्स स्टार मेडल’ (Abbott World Marathon Majors) के साथ अपनी खुशी साझा की।

विजन फिट रनिंग क्लब के संस्थापक और कोच ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, “सुनील जी का अनुशासन और दौड़ के प्रति उनका समर्पण हमारे सभी युवा एथलीटों के लिए एक मिसाल है। बोस्टन मैराथन क्वालीफाई करना और उसे पूरा करना हर धावक का सपना होता है, और सुनील जी ने इसे सच कर दिखाया है।”

​विज़न फिट रनिंग क्लब अपनी टैगलाइन “Feets To Fly” के अनुरूप समाज में स्वास्थ्य और एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Releated Posts

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में 58 वर्षीय ज्योति गुप्ता ने प्रभु देवा के गाने पर डांस से लूटी महफिल

नई दिल्ली: ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ के पहले चरण आई हजारों एंट्री के बाद 16 बच्चों…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

PM Modi ने बच्चों संग फुटबॉल का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

​विजन फिट रनिंग क्लब ने बोस्टन मैराथन के जांबाज धावकों को किया सम्मानित

नोएडा: स्वास्थ्य, फिटनेस और कम्युनिटी रनिंग के प्रति समर्पित अग्रणी संस्था ‘विजन फिट रनिंग क्लब’ (Vision Fit Running…

ByByEzaz Ahmad Apr 26, 2026

दिल्ली में होगा ‘रॉयल समर्पण 6.0’ का आयोजन, देशभर आर्म रेसलिंग खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026:  राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी ऑडिटोरियम में 25 एवं 26 अप्रैल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top