भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी के फैशन और स्टाइल

भारतीय Women Cricketers के Fashion और Style

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ मैदान के बाहर भी अपने fashion और style के लिए जानी जाती हैं। आज कई women cricketers fashion style india में ट्रेंड सेट कर रही हैं। ये खिलाड़ी खेल के साथ अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और स्टाइल से भी लोगों को प्रभावित कर रही हैं।

स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना का फैशन सेंस सरल, आरामदायक और सौंदर्यबोध का पर्याय माना जाता है। उन्हें सादगी पसंद है। वे खुद को बहुत स्टाइलिश नहीं मानतीं हैं। वे ट्रैक पैंट्स, जींस-टॉप जैसे कैजुअल कपड़ों में सहज महसूस करती हैं। हालांकि, कई ईवेंट्स में वे स्टाइलिश ट्राउज़र-ब्लेज़र, गाउन और साड़ी पहनकर मॉडर्न और एलिगेंट लुक में भी नजर आती हैं। उनका स्टाइल आरामदायक कपड़ों पर केंद्रित होता है। स्मृति भारी मेकअप की जगह नेचुरल लुक और हल्के मेकअप को पसंद करती हैं। वे ज्वैलरी भी बहुत कम पहनती हैं। एक्सेसरीज में ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और अंगूठी ही पहने अधिकतर दिखती हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स

भारतीय क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स चमक-दमक वाली हैं। वे इंडियन टीम की Gen-Z एनर्जी हैं। मज़ेदार, एक्सप्रेसिव और अपने लुक के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार रहती हैं। उनका वार्डरोब स्पोर्टी जैकेट, कलरफुल स्नीकर्स, प्रिंटेड टीज़ और स्ट्रीटवियर से भरा होता है। वे स्मार्ट शर्ट, वाइड-लेग्ड ट्राउजर और एथलीजर को प्राथमिकता देती हैं। वे आकर्षक फ्लोरल को-ऑर्ड सेट और वेस्टर्न गाउन में भी नजर आती हैं, जो उनके एथलेटिक फिगर को और निखारता है। जेमिमा स्टाइलिश ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन में भी नजर आ चुकी हैं। जिसके साथ वे सुनहरे चोकर नेकलेस और हील्स के साथ स्टाइल करती हैं। सनग्लासेज उनके लुक का अभिन्न हिस्सा है। वे अक्सर बरबरी टोपी पहनती हैं। वर्सेटाइल होने के कारण वे वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के पहनावे में सहज रहती हैं।

हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का फैशन सहजता और स्टाइल का मिश्रण है। वे ट्रेंडी एथलीजर, ओवरसाइज्ड टी-शर्ट, शॉर्ट्स, और पावर सूट में नजर आती हैं। वे पारंपरिक साड़ियों को मॉडर्न स्टाइल में पहनती हैं। उनके फैशन में कंफर्ट-फर्स्ट देखने को मिलता है। कैजुअल वियर में वे आरामदायक लिनेन के कपड़े, शॉर्ट्स और ओवरसाइज्ड टी-शर्ट्स पसंद करती हैं। हालांकि, औपचारिक मौकों पर वे स्टाइलिश कोट पैंट, ब्लेजर और फॉर्मल ट्राउजर में नजर आती हैं। वे बकेट हैट, एविएटर शेड्स और डायमंड स्टड्स जैसी एक्सेसरीज पसंद करती हैं। साड़ी के साथ कोर्सेट बेल्ट, मिनिमल मेकअप पारंपरिक के साथ उनके बोल्ड लुक को निखारता है।

यास्तिका भाटिया

नई पीढ़ी की क्रिकेटर यास्तिका भाटिया का फैशन मुख्य रूप से स्पोर्टी, आरामदायक और एथलेटिक है। यास्तिका के फैशन सेंस में एक शांत कॉन्फिडेंस है। उनके लुक्स में क्लीन कट्स, म्यूटेड पैलेट्स शामिल है। वे भारी एक्सेसरीज़ या चटक रंगों से दूर ही रहती हैं। उन्हें अक्सर सफेद शर्ट और सॉफ्ट पेस्टल कुर्ते में देखा जाता है। वे स्टाइलिश एथलीजर और स्पोर्ट्सवियर पहनना पसंद करती हैं। उनकी पसंद में एक सादगी है। यास्तिका अक्सर आरामदायक ट्रैकसूट, एक्टिववियर और ट्रेंडी स्पोर्ट्स शूज़ में दिखाई देती हैं।

श्रेयंका पाटिल

श्रेयंका पाटिल फैशन के मामले में काफी बोल्ड और स्टाइलिश होने के साथ ट्रेंडी और ग्लैमरस फैशन आइकन हैं। वे वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक में नजर आती हैं। इनके फैशन में कैजुअल टैंक टॉप, रिप्ड जींस और एथनिक ड्रेसेस शामिल होते हैं। श्रेयंका भारतीय महिला क्रिकेट टीम में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। इसके बावजूद अपने क्रिकेटिंग टैलेंट, एनर्जी और खूबसूरती से पहले ही सोशल मीडिया में बड़ी पहचान बना ली है। इंस्टाग्राम पर श्रेयंका का ग्लैमरस लुक फैंस को खूब भाता है। श्रेयंका हाई हील्स और खुले बालों के साथ कैजुअल अंदाज में नजर आती हैं।

हरलीन देओल

हरलीन देओल स्पोर्टी और ग्लैमरस का मिश्रण हैं। हरलीन को बोल्ड लुक पसंद हैं। इसलिए वे स्टेटमेंट ड्रेस, स्लीक पोनीटेल, ट्रेंडी स्नीकर्स और अच्छी तरह से फिट होने वाले एथलीज़र सेट में नजर आती हैं। वे स्ट्रीटवियर पहनती हैं, तो एलिगेंट एथनिक आउटफिट में भी नजर आती हैं। कभी वेस्टर्न तो कभी पारंपरिक उनका देसी अंदाज फैन्स को काफी पसंद आता है। वे पंजाबी फुलकारी दुपट्टे के साथ सफेद सूट में भी नजर आ जाती हैं। एक्सेसरीज़, क्लीन मेकअप और कोऑर्डिनेटेड लुक्स उन्हें मज़बूत पर्सनल ब्रांड देता है। वे फैशनेबल चश्मे और बकेट कैप्स का भी इस्तेमाल करती हैं।

रेणुका सिंह ठाकुर

रेणुका सिंह ठाकुर का स्टाइल उनकी पर्सनैलिटी और चार्म को खूबसूरती से दिखाता है। उनके फैशन चॉइस सादे और असरदार होते हैं। मैदान के बाहर वे आरामदायक फिट, क्लासिक डेनिम और एथलीज़र वियर पसंद करती हैं। हालांकि, सेलिब्रेशन या फॉर्मल इवेंट्स में रेणुका एलिगेंट साड़ी पहनती हैं या मिनिमल कुर्ता सेट पहनना पसंद करती हैं।

स्नेह राणा

स्नेह राणा का स्टाइल स्पोर्टी कॉन्फिडेंस और सादगी के बीच एकदम सही बैलेंस है। मैदान के बाहर वे आसान और फंक्शनल फैशन पसंद करती हैं, जैसे- अच्छी फिटिंग वाली जींस, क्रिस्प शर्ट और एथलीज़र से प्रेरित लुक। उन्हें न्यूट्रल टोन और क्लासिक सिल्हूट पसंद हैं। कभी-कभी वे एथनिक आउटफिट में भी नजर आती हैं। इवेंट में स्मार्ट ब्लेज़र या कैजुअल ड्रेस में सिंपल कुर्ता पहनना पसंद करती हैं। स्नेह का फैशन सेंस साफ, आसान और आराम पर आधारित होता है।

तेजल हसबनीस

तेजल हसबनीस के फैशन चॉइस में स्पोर्टी एलिगेंस, सिंपल, फंक्शनल शामिल है। वे क्लासिक इंडियन सिल्हूट और आरामदायक कैज़ुअल कपड़ों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं। वे क्रिस्प कुर्ता सेट और रिलैक्स्ड एथलीज़र में भी नजर आती हैं। तेजल एक मॉडर्न इंडियन स्पोर्ट्सवुमन की तरह दिखती हैं, जो मैदान के बाहर जितनी ग्रेसफुल हैं, मैदान पर भी उतनी ही ज़बरदस्त दिखती हैं।

Releated Posts

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में 58 वर्षीय ज्योति गुप्ता ने प्रभु देवा के गाने पर डांस से लूटी महफिल

नई दिल्ली: ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ के पहले चरण आई हजारों एंट्री के बाद 16 बच्चों…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

जर्मन इन्फ्लूएंसर की फोटो लाइक कर विवादों में आए Virat Kohli प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय स्टार और बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

गौतम गंभीर ने खाटू श्याम मंदिर में किए दर्शन, बोले- बाबा ने बुलाया है

नई दिल्ली: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बुधवार को प्रसिद्ध…

ByByEzaz Ahmad Apr 15, 2026

DU के वाइस चांसलर ने हर व्यक्ति के स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल को बताया अनिवार्य

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (IGIPESS), दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) द्वारा ‘भारतीय दृष्टि से…

ByByEzaz Ahmad Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top