Image

गौतम गंभीर ने खाटू श्याम मंदिर में किए दर्शन, बोले- बाबा ने बुलाया है

नई दिल्ली: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बुधवार को प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गंभीर के मंदिर पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक मौजूद रहे। कई लोग उनके साथ फोटो लेते और वीडियो बनाते नजर आए।

मीडिया से बातचीत में गंभीर ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा, ” बाबा मुझे बुलाते हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है। मैं चाहता हूं कि बाबा मुझे बार-बार बुलाते रहें। बाबा हारे का सहारा माने जाते हैं। जो भी व्यक्ति यहां हार के बाद शरण में आता है, उसे सकारात्मक परिणाम मिलता है।”

गंभीर की कोचिंग में भारत ने पिछले महीने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था। 8 मार्च को भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस जीत के साथ भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी और घरेलू मैदान पर खिताब बचाने का कारनामा भी किया।

गंभीर 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रह चुके हैं और अब खिलाड़ी व कोच दोनों रूप में यह खिताब जीतकर उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

Thomas Cup Finals: क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती का सामना करेगा भारत

नई दिल्ली: BWF थॉमस कप फाइनल्स 2026 में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद भारतीय…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में 58 वर्षीय ज्योति गुप्ता ने प्रभु देवा के गाने पर डांस से लूटी महफिल

नई दिल्ली: ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ के पहले चरण आई हजारों एंट्री के बाद 16 बच्चों…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top