• Home
  • महिला खेल
  • IND vs SA: दीप्ति का पहला ‘पंजा’ भारत ने दर्ज की पहली जीत
Image

IND vs SA: दीप्ति का पहला ‘पंजा’ भारत ने दर्ज की पहली जीत

जोहानसबर्ग: दीप्ति शर्मा की ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पांच मैचों की टी20 की सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। सीरीज के पहले तीन मैच गंवा चुकी भारतीय टीम ने चौथे मैच में दीप्ति शर्मा के बल्ले और गेंद से किए बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराया।

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट पर 171 रन पर रोक दिया। 186 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए सुने लुस ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, और तंजिम ब्रिट्स ने 30 रन बनाए।

भारतीय टीम के लिए दीप्ति शर्मा ने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की और पहली बार 5 विकेट लेते हुए टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। दीप्ति ने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए। क्रांति गौड़, श्री चारणी, काश्वी गौतम, और शफाली वर्मा को 1-1 विकेट मिला। दीप्ति शर्मा को गेंद और बल्ले से उनके उपयोगी और अहम योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले, भारतीय टीम को 185 तक पहुंचाने में छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं दीप्ति शर्मा और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं ऋचा घोष का अहम योगदान रहा। दोनों ने नाबाद रहते हुए 38 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की।

दीप्ति ने 26 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 36 और ऋचा ने 18 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली।

सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में अपने हार के अंतर को कम करने की कोशिश करेगी। दक्षिण अफ्रीका फिलहाल सीरीज में 3-1 से आगे है।

Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top