दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक गई है जबकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बॉलिंग रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंच गईं हैं।
वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में एंट्र हो गई है और वह एक पायदान ऊपर चढ़कर 646 अंकों के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गई है। इसके अलावा ऋचा घोष दो स्थान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गई हैं। श्री चरणी भी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करते हुए 12 स्थान की छलांग लगाकर 11वें पायदान पर हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की ऑलराउंडर दीप्ति और दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको मलाबा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू एकदिवसीय ऑलराउंडर की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर और गेंदबाजों की रैंकिंग में सात स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप 34वें स्थान पर पहुंच गईं हैं।















