• Home
  • महिला खेल
  • IND vs SA: भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार, सीरीज भी गवां बैठी
Image

IND vs SA: भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार, सीरीज भी गवां बैठी

जोहानसबर्ग: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भी 9 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज भी गवां बैठी। सीरीज में अभी 2 मैच और खेले जाने है।

बुधवार को दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 192 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने आईं शफाली वर्मा ने 64 रनों की पारी खेली। 46 गेंदों पर खेली गई पारी में वर्मा ने 2 छ्क्के और 8 चौके लगाए थे।

इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 38 गेंदों पर 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 66 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर 37 और ऋचा घोष ने 10 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए।

193 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने अपने तीसरे टी20 शतक की बदौलत हासिल कर लिया।वोल्वार्ड्ट 53 गेंदों पर 5 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 115 रन बनाकर आउट हुईं। वोल्वार्ड्ट का टी20 का यह सबसे बड़ा स्कोर है।

उनके अलावा सुने लुस 42 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। तंजिम ब्रिट्स 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका ने 16.3 ओवर में 1 विकेट पर 193 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। वोल्वार्ड्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले पहला टी20 मुकाबला 6 विकेट से और दूसरा 8 विकेट से जीता था। वोल्वार्ड्ट ने पहले मैच में 51 और दूसरे मैच में 54 रन की पारी खेली थी।

Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top