• Home
  • महिला खेल
  • WORLD RECORD: सरका पुल्टर मुसिलोवा ने तीरंदाजी में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्पेन की इसाबेल को पीछे छोड़ा
Sarka Pultar Musilova Image

WORLD RECORD: सरका पुल्टर मुसिलोवा ने तीरंदाजी में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्पेन की इसाबेल को पीछे छोड़ा

चेक गणराज्य की महिला तीरंदाज सरका पुल्टर मुसिलोवा (Sarka Pultar Musilova) ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए महिला व्यक्तिगत W1 कटेगरी में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। मुसिलोवा ने नेशनल पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में गजब का प्रदर्शन करते हुए 586 प्वाइंट्स अर्जित किए।

अपनी इस असाधारण प्रदर्शन के दम पर मुसिलोवा ने स्पेन की इसाबेल फर्नांडेज जिमेंज का हाल ही में बनाया गया वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसाबेल फर्नांडेज जिमेंज ने हाल ही में वनडे नेशनल इवेंट के दौरान 60 एरो क्वालीफिकेशन में 567 प्वाइंट हासिल किए थे। लेकिन अब मुसिलोवा ने फर्नांडेज जिमेंज से 19 प्वाइंट ज्यादा हासिल करके नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

35 साल की मुसिलोवा का इससे पहले, 559 प्वाइंट का इंडोर वर्ल्ड रिकॉर्ड का बेस्ट प्रदर्शन था, जोकि उन्होंने 2020 में बनाया था।

मुसिलोवा ने कहा, ” वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर मुझे बेहद खुशी है। मेरे कोच और मैंने पूरे सीजन के दौरान कड़ी मेहनत की, और इसका फल मिला। फैंस और मेरे सहयोगियों के सपोर्ट के बिना यह रिकॉर्ड बनाना संभव नहीं था। मेरे लिए यह एक नई चुनौती भी है, क्योंकि मैं आने वाले वर्षों में इसे और बेहतर बनाने की कोशिश करना चाहूंगी। लेकिन देखते हैं आगे क्या होता है।”

तीन बार की पैरालिंपियन (रियो 2016, टोक्यो 2020 और पेरिस 2024) मुसिलोवा महिला वर्ग (W1) में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं में चार पैरालिंपिक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता है और साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पोडियम हासिल की है।

मुसिलोवा ने पेरिस में आउटडोर W1 क्वालीफाइंग राउंड में पैरालिंपिक और विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। मौजूदा दौर में वह विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियन हैं। उन्होंने 2025 में ग्वांगजू में स्पेन की ही इसाबेल फर्नांडेज जिमेंज को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।


Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top