• Home
  • महिला खेल
  • महिला फुटबॉल: रूस ने अंतिम मैच में भारत को 3-0 से धोया
Image

महिला फुटबॉल: रूस ने अंतिम मैच में भारत को 3-0 से धोया

नई दिल्ली: एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही भारत की अंडर-17 महिला टीम ने शुक्रवार को सोची के मात्सेस्टा फुटबॉल सेंटर में खेले गए तीसरे और आखिरी फ्रेंडली मैच में रूस के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम ने हार के साथ रूस का अपना दौरा खत्म किया। इससे पहले भारत को पहले मैच में 0-4 से और दूसरे मैत्री मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

रूस के खिलाफ मैच में पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। भारतीय डिफेंस ने अच्छी संगठित खेल दिखाया और रूस को आसान मौके नहीं दिए। गोलकीपर मुन्नी ने भी कुछ अच्छे बचाव किए, जिससे टीम पहले हाफ में गोल खाने से बची रही। लेकिन 46वें मिनट में वैलेरिया मेन्यैलोवा ने गोल करके रूस को बढ़त दिला दी।

इसके बाद 80वें मिनट में पोलिना फ्रोलोवा ने एक और गोल करके रूस की बढ़त को दोगुना कर दिया। मैच के 82वें मिनट में जूलन नोंगमैथेम को दूसरा पीला कार्ड मिला और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भारत के लिए वापसी करना और कठिन हो गया। मैच के स्टॉपेज टाइम (90+2वें मिनट) में स्थानापन्न खिलाड़ी अन्ना बायखानोवा ने तीसरा गोल करके रूस की जीत पक्की कर दी।

भारत इस तीन मैचों की श्रृंखला का इस्तेमाल अगले महीने होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 की तैयारियों के तौर पर कर रहा है। चीन के सूजौ में होने वाले एएफसी टूर्नामेंट के ग्रुप बी में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (दो मई), जापान (पांच मई) और लेबनान से होगा।

Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top