बेंगलुरु: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले ही मैच में एक नया इतिहास रच दिया है। RCB ने शनिवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया।
SRH ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 201 रन का स्कोर बनाया, जिसे RCB ने 15.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने इतिहास रच दिया है। बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिये सिर्फ 45 गेंद में 101 रन की साझेदारी करके टीम को आसान जीत दिला दी। जितेश शर्मा शून्य पर आउट हुए। टिम डेविड 10 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
RCB ने रचा इतिहास
RCB ने 19वें सीजन के पहले मैच में हैदराबाद को हराने के बाद एक नया कीर्तिमान बना दिया है। बेंगलुरु की टीम अब IPL के इतिहास में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सबसे कम ओवरों में हासिल करने वाली टीम बन गई है। कोहली की टीम ने हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स का तोड़ दिया। RR की टीम ने पिछले ही सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 210 रनों के लक्ष्य को 15.5 ओवर में हासिल किया था।
डेब्यू मैच में चमके डफी
चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के पहले मैच में तेज गेंदबाज जैकब डफी ने अपने डेब्यू ही मैच में कमाल कर दिया। जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उन्होंने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और नितीश रेड्डी को अपना शिकार बनाया। डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए डफी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
—



















