• Home
  • टॉप स्टोरी
  • IPL 2026: दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मुकाबले
Image

IPL 2026: दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मुकाबले

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। लीग के 19वें सीजन के लिए बाकी बचे 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई तक देश के लिए 12 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया था।

लीग के दूसरे चरण के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच से होगी, जो आगे आने वाले रोमांचक मैचों के लिए माहौल तैयार करेगा।

बोर्ड ने बताया कि आईपीएल 2026 के लिए प्लेऑफ और फाइनल मैचों के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स-मुंबई इंडियंस 23 अप्रैल को मुंबई में और 2 मई को चेन्नई में भिड़ेंगी। ये दोनों ही टीमें आईपीएल इतिहास में अब तक 5-5 ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। दूसरे चरण में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 3-3 मुकाबले, जबकि राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2-2 मैच दोपहर में खेलेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस को सिर्फ 1-1 मुकाबला ही इस समय पर खेलना होगा।

पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें इस चरण के दौरान धर्मशाला में तीन मैच शामिल हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने चार घरेलू मुकाबलों की मेजबानी जयपुर में करेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने तीन घरेलू मैच बेंगलुरु में और दो मैच रायपुर में खेलेगी। लीग चरण का समापन 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के साथ होगा।

Releated Posts

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में युवा टेलेंट की धूम, अगला राउंड होगा और ज्यादा धमाकेदार

नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी के भवभूति ऑडिटोरियम में ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ का भव्य…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

PM Modi ने बच्चों संग फुटबॉल का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए हर प्रयास जारी: मांडविया

बडगाम: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

दिल्ली में होगा ‘रॉयल समर्पण 6.0’ का आयोजन, देशभर आर्म रेसलिंग खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026:  राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी ऑडिटोरियम में 25 एवं 26 अप्रैल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top