• Home
  • टॉप स्टोरी
  • IPL 2026: रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चौथी बार चैंपियन बनने के लिए KKR ने खेला मास्टर स्ट्रोक
Rinku Singh PICS

IPL 2026: रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चौथी बार चैंपियन बनने के लिए KKR ने खेला मास्टर स्ट्रोक

कोलकाता: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ा दांव खेला है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस भी हैरान हो गए हैं। केकेआर को आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।

28 साल के रिंकू सिंह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल में 59 मैचों में 30.52 की औसत के साथ 1,099 रन बनाए। वह 2018 में 80 लाख रुपये में आईपीएल में खरीदे गए थे। इसके बाद आईपीएल 2025 से पहले KKR ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर सुर्खियों में आए थे और फिर इसी के दम पर टीम इंडिया में उनकी एंट्री हुई थी।

KKR ने मंगलवार को बताया कि रिंकू को आईपीएल 2026 के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है। उनके पास घरेलू क्रिकेट और पिछले आईपीएल सीजन की कप्तानी का अनुभव है। अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने टीम के ‘नाइट्स अनप्लग्ड 3.0’ कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा, रिंकू कप्तान के साथ करीबी तालमेल में काम करेंगे। हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि रिंकू सिंह टीम के उप-कप्तान होंगे। रिंकू 2018 में केकेआर में शामिल हुए थे और तब से लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं।”

आईपीएल 2025 में केकेआर ने केवल पांच जीते थे और वो आठवें स्थान पर रही थी, जो 2009 के बाद उसका सबसे खराब प्रदर्शन था। लेकिन आईपीएल 2026 में टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Releated Posts

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में युवा टेलेंट की धूम, अगला राउंड होगा और ज्यादा धमाकेदार

नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी के भवभूति ऑडिटोरियम में ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ का भव्य…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

PM Modi ने बच्चों संग फुटबॉल का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए हर प्रयास जारी: मांडविया

बडगाम: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

दिल्ली में होगा ‘रॉयल समर्पण 6.0’ का आयोजन, देशभर आर्म रेसलिंग खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026:  राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी ऑडिटोरियम में 25 एवं 26 अप्रैल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top