• Home
  • महिला खेल
  • महिला हॉकी टीम की शानदार वापसी, अर्जेंटीना को 2-2 से ड्रॉ पर रोका
Image

महिला हॉकी टीम की शानदार वापसी, अर्जेंटीना को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

ब्यूनस आयर्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मैच अर्जेंटीना के खिलाफ चार मैचों की सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करा दिया। इस दौरे के पहले मैच में भारतीय टीम को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैच में भारत की तरफ से नवनीत कौर (22वां मिनट) और अन्नु (29वां मिनट) ने गोल दागे जबकि मेजबान टीम के लिए मारिया एमिलिया लारसन (11वां), विक्टोरिया ग्रानाटो (18वां) ने एक एक और जूलिएटा जांकुनास (42वां और 55वां) ने दो गोल किए ।

वहीं, दूसरा मैच 14 अप्रैल को हुआ, जिसमें अर्जेंटीना 2-1 से जीत अपने नाम की। इस मुकाबले में भारत के लिए एकमात्र गोल 22वें मिनट में इशिका ने किया जबकि अर्जेंटीना के लिए आगस्टिना गोर्जेलानी ने 34वें और 48वें मिनट में गोल दागे।

हालांकि 16 अप्रैल को तीसरे मैच में भारतीय टीम ने वापसी की मैच को 2-1 से जीत लिया। भारत के लिये नवनीत कौर (26वां) और नेहा (37वां) ने गोल किये जबकि अर्जेंटीना के लिये एकमात्र गोल आगस्टिना ने 52वें मिनट में दागा।

सीरीज का चौथा मैच में 17 अप्रैल को खेला गया जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं। भारतीय डिफेंडरों ने अर्जेंटीना को कोई मौका नहीं दिया। भारत ने शूटआउट में 3- 2 से जीत अपने नाम करते हुए सीरीज को 2-2- से ड्रॉ करा दिया।

Releated Posts

हरमन की कप्तानी पारी बेकार, पहले टी20 में भारत 6 विकेट से हारा

डरबन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

महिला फुटबॉल: रूस ने अंतिम मैच में भारत को 3-0 से धोया

नई दिल्ली: एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही भारत की अंडर-17 महिला टीम ने शुक्रवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

वैशाली ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी…

ByByEzaz Ahmad Apr 16, 2026

मिताली राज ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता से की मुलाकात, महिला आरक्षण विधेयक को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली: महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने…

ByByEzaz Ahmad Apr 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top