• Home
  • महिला खेल
  • Women’s Asian Cup: 20 साल बाद वापसी कर रही भारतीय टीम को मिली शर्मनाक हार, जापान ने 6-0 से रौंदा
Image

Women’s Asian Cup: 20 साल बाद वापसी कर रही भारतीय टीम को मिली शर्मनाक हार, जापान ने 6-0 से रौंदा

नई दिल्ली: करीब 20 साल बाद एशियाई कप में वापसी कर रही भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एएफसी अंडर-20 विमेंस एशियन कप थाईलैंड 2026 के अपने पहले मैच में जापान के हाथों 0-6 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

गुरुवार को थाईलैंड के पाथुम थानी स्थित थम्मासाट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले हाफ में अच्छा खेल दिखाया और जापान को रोके रखा। लेकिन दूसरे हाफ में जापान ने गोलों की बारिश कर दी।

जापान की महिला टीम के लिए मिकी किमुरा (54वां मिनट), नोआ फुकुशिमा (57वां मिनट), नात्सुमी तागो (75वां मिनट), मियु मात्सुनागा (81वां मिनट) और युरा होंडा (87वां मिनट) ने एक-एक गोल दागे जबकि 12वें मिनट में भारत की ओर से थोइबिसाना चानू तोइजाम ने आत्मघाती गोल किए।

भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने हालांकि मुकाबले में अच्छी शुरुआत की। शुभांगी सिंह और सुलंजना राउल ने सिबानी देवी नोंग्मेइकापम के लिए शुरुआत में ही एक अच्छा मौका बनाया। लेकिन वे इस मौके को नहीं भुना पाए। इसके बाद जापान की टीम ने भारतीय को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और लगातार गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया।

इस जीते के बाद जापान की टीम एफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 के ग्रुप सी में टॉप पर पहुंच गई है जबकि भारत सबसे नीचे है। भारतीय अब टूर्नामेंट में अपना अगला मुकाबला पांच अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फिर आठ अप्रैल को चीनी ताइपे के खिलाफ खेलेगी।

Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top