• Home
  • महिला खेल
  • IND vs SA: सीरीज में बने रहने के लिए भारत को करनी होगी वापसी, मंधाना पर नजरें
Image

IND vs SA: सीरीज में बने रहने के लिए भारत को करनी होगी वापसी, मंधाना पर नजरें

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को तीसरा टी20 मैच खेलेगी। सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम को इस मैच को हर हाल में जीतना ही होगा क्योंकि वो पहले दो मैच हारकर सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को उपकप्तान स्मृति मंधाना और सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद होगी। स्मृति शुरुआती दो मैच में 13 और 12 रन ही बना पाई।

टीम के लिए दीप्ति की फॉर्म अधिक चिंता का विषय है। पहले मैच में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नाबाद एक रन बनाया जबकि दूसरे मैच में छठे नंबर पर खेलते हुए भी एक रन बनाकर आउट हुईं। दोनों ही मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप में अब बस कुछ ही महीने बाकी हैं और ऐसे में हरमनप्रीत और उनकी टीम लय हासिल करना चाहेगी और कुछ मैच जीतकर मनोबल बढ़ाने की कोशिश करेगी। रत को डेथ ओवरों में पावर हिटर की कमी भी खेली जिससे टीम दोनों ही मैच में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सकी।

टीम:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, ​​काशवी गौतम, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल।

दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), एनेके बॉश, कायला रेनेके, नेदिन डि क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, सुने लुस, एलिज-मारी मार्क्स, क्लो ट्रायोन, ताजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, टेबोगो माचेके, अयांडा ह्लुबी, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको मलाबा, तुमी सेखुखुने।

Releated Posts

Ranking: शेफाली टॉप-5 के करीब पहुंची, स्मृति मंधाना को घाटा

दुबई: भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा आईसीसी की ओर से जारी लेटेस्ट महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Women’s…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

2nd T20I: भारत की लगातार दूसरी हार, द. अफ्रीका ने 8 विकेट से पीटा

डरबन: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज सीरीज खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IND-W vs SA-W T20I: द. अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया

डरबन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को डरबन…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

महिला हॉकी टीम की शानदार वापसी, अर्जेंटीना को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

ब्यूनस आयर्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मैच अर्जेंटीना के खिलाफ चार…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top