• Home
  • महिला खेल
  • IND-W vs SA-W T20I: द. अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया
Image

IND-W vs SA-W T20I: द. अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया

डरबन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को डरबन के किंग्समीड मैदान में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया है। टीम इंडिया ने अनुष्का शर्मा और क्रांति गौड़ को मौका दिया है। अनुष्का अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर रही हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी एकादश में कोई चेंज नहीं किया है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया था। भारत ने 7 विकेट पर 157 रन का स्कोर बनाया, जिसे साउथ अफ्रीका ने पांच गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मेजबान अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत की प्लेइंग-11: शेफ़ाली वर्मा, स्मृति मांधना, जेमिमाह रॉड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11: लॉरा वुलफ़ार्ट (कप्तान), सुने लूस, तेजमिन ब्रिट्स, अनरी डर्कसन, अन्नेका बोश, क्लोई ट्राइऑन, नडीन डी क्लर्क, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा.

Releated Posts

महिला हॉकी टीम की शानदार वापसी, अर्जेंटीना को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

ब्यूनस आयर्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मैच अर्जेंटीना के खिलाफ चार…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

हरमन की कप्तानी पारी बेकार, पहले टी20 में भारत 6 विकेट से हारा

डरबन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

महिला फुटबॉल: रूस ने अंतिम मैच में भारत को 3-0 से धोया

नई दिल्ली: एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही भारत की अंडर-17 महिला टीम ने शुक्रवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

वैशाली ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी…

ByByEzaz Ahmad Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top