• Home
  • महिला खेल
  • SAFF Women: भारत ग्रुप-बी में शामिल, पाकिस्तान टूर्नामेंट से पीछे हटा
SAFF Women's Championship 2026

SAFF Women: भारत ग्रुप-बी में शामिल, पाकिस्तान टूर्नामेंट से पीछे हटा

नई दिल्ली: सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 का आयोजन इस बार 25 मई से छह जून तक गोवा के मडगाव में किया जाएगा। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश और मालदीव के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला किया है।

भारत दूसरी बार करेगा मेजबानी

भारत दूसरी बार सैफ महिला चैंपियनशिप (SAFF Women’s Championship 2026) की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले उसने 2016 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इसकी मेजबानी की थी। भारत ने तब अपना चौथा खिताब जीता था। ग्रुप-ए में नेपाल, श्रीलंका और भूटान की टीम शामिल है। प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

भारत ने सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं

भारत ने अब तक सबसे ज्यादा बार सैफ महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता है। भारतीय टीम ने अब तक पांच बार- 2010, 2012, 2014, 2016 और 2019 में यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं, बांग्लादेश पिछले दो 2022 और 2024 में चैंपियन रह चुका है।

गोवा दूसरी बार सैफ चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1999 की पुरुष चैंपियनशिप भी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ही आयोजित की गई थी, जहां भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।

Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top