• Home
  • महिला खेल
  • Ranking: शेफाली टॉप-5 के करीब पहुंची, स्मृति मंधाना को घाटा
Image

Ranking: शेफाली टॉप-5 के करीब पहुंची, स्मृति मंधाना को घाटा

दुबई: भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा आईसीसी की ओर से जारी लेटेस्ट महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Women’s T20I Batting Rankings ) में दो पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई है। शेफाली ने डरबन में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 38 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी।

शेफाली के अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर दो पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 11वें स्थान पायदान पर पहुंच गई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है और इस सीरीज के प्रदर्शन के आधार पर दोनों देशों के खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा हुआ है।

हालांकि स्मृति मंधाना को नुकसान हुआ है और वह एक स्थान नीचे लुढ़ककर चौथे नंबर पर खिसक गई हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज भी एक पायदान ऊपर उठकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वाड्ट बैटरों की रैंकिंग में पांचवें नंबर पर मौजूद है।

मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स को चार स्थान का नुकसान हुआ है। खराब फॉर्म के चलते वह अब बल्लेबाजों की सूची में 14वें स्थान पर खिसक गई हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की प्रमुख गेंदबाज दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी नीचे खिसक गई हैं। दीप्ति दो स्थान नीचे पांचवें जबकि रेणुका चार स्थान नीचे नौवें स्थान पर हैं। अरुंधति भी तीन स्थान के नुकसान से 12वें स्थान पर खिसक गई हैं और शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची से बाहर हो गई हैं।

इस बीच, एनेरी डर्कसन 18 स्थान के सुधार से 33वें नंबर पर पहुंच गई हैं। सुने लुस 35वें स्थान पर आ गई हैं। गेंदबाजों में सादिया इकबाल शीर्ष पर काबिज हैं।

Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top