• Home
  • टॉप स्टोरी
  • फरवरी में भारत-पाकिस्तान के इन 2 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, ICC ने भी किया सलाम
Image

फरवरी में भारत-पाकिस्तान के इन 2 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, ICC ने भी किया सलाम

दुबई: क्रिकेट की शीर्ष संस्था- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने फरवरी महीने के लिए 2 बेस्ट क्रिकेट खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें भारत की मध्यम तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान शामिल है।

रेड्डी को आस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट महिला क्रिकेटर जबकि फरहान को टी20 विश्व कप 2026 में असाधारण प्रदर्शन के लिये सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेटर चुना गया है।

रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 7.25 की इकॉनॉमी दर से आठ विकेट चटकाए और भारत की 2-1 से सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई, जोकि 2016 के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली टी20 सीरीज जीत थी।

वहीं, पाकिस्तान के फरहान ने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप में शतक लगाया और एक ही टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने सात टी20 मैचों में 383 रन बनाए।

Releated Posts

मुंबई ने 99 रन से लगाया जीत का ‘तिलक’, गुजरात की तीसरी हार

अहमदाबाद: तिलक वर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2026 में विजयी…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

गुजरात vs मुंबई में घमासान, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस आज यानी के सोमवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

BCCI ने अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया, जानें कब तक बने रहेंगे चीफ सिलेक्टर?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को लेकर कुछ दिन पहले ऐसी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: हिंगे फिर बने हैदराबाद की जीत के हीरो, CSK 10 रन से हारा

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बार फिर से प्रफुल हिंगे की शानदार गेंदबाजी के दम पर आईपीएल…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top