• Home
  • महिला खेल
  • वैशाली ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
R Vaishali becomes first Indian woman to win Candidates (X)

वैशाली ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वैशाली ने बुधवार को साइप्रस के पाफोस में आखिरी राउंड में कैटरीना लाग्नो को 48 चालों में मात देकर यह खिताब अपने नाम किया।

लंबे समय तक अपने छोटे भाई आर प्राज्ञानानंदा की सफलता के साए में खेलने वाली वैशाली ने इस जीत के साथ ही इस साल के अंत में होने वाले विश्व चैंपियनशिप मुकाबले में चीन की जू वेनजुन का सामना करने का टिकट हासिल कर लिया है। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच खेलने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी होंगी।

वैशाली ने कुल 8.5 अंक हासिल किए और कोनेरू हम्पी के नक्शेकदम पर चलते हुए ऐसी उपलब्धि हासिल की जो देश में महिला शतरंज के लगातार बढ़ते कद को दर्शाती है।

ओपन वर्ग में जावोखिर सिंदारोव ने चीन के वेई यी के साथ बाजी ड्रॉ खेली और 9.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए मौजूदा विश्व चैंपियन भारत के डी गुकेश को चुनौती देने का अधिकार हासिल किया।

24 वर्षीय वैशाली की यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि वैशाली ने टूर्नामेंट की शुरुआत कम रेटिंग वाले खिलाड़ियों में से एक के रूप में की थी, लेकिन शानदार प्रदर्शन से उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया।

वैशाली ने अपने निर्णायक मुकाबले में बेहतरीन रणनीति अपनाई। शुरुआती चालों से ही उन्होंने बढ़त बना ली, जिसे उन्होंने पूरे मैच के दौरान बरकरार रखा। मिडिल गेम में सटीक चालें चलते हुए उन्होंने अपने प्यादे की बढ़त को जीत में बदल दिया।

हालांकि, खिताब जीतने के लिए उन्हें अन्य मुकाबलों के परिणाम पर भी निर्भर रहना पड़ा। भारत की ही खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने कजाखस्तान की बिबिसारा अस्सौबायेवा के खिलाफ ड्रॉ खेला, जिससे वैशाली की जीत पक्की हो गई।

वैशाली की यह सफलता इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि एक समय वह इस टूर्नामेंट में भाग लेने को लेकर संशय में थीं। पिछले साल चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में खराब प्रदर्शन (सिर्फ 1.5 अंक) के बाद उन्होंने ग्रैंड स्विस में हिस्सा न लेने का भी विचार किया था।

Releated Posts

T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम घोषित, नेन्सी-इजी को पहली बार मौका

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड के बाद अब डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड ने भी 12 जून से 5 जुलाई तक…

ByByEzaz Ahmad Apr 29, 2026

ICC महिला रैंकिंग में मंधाना को घाटा, दीप्ति टॉप-5 में पहुंची

दुबई: आईसीसी की लेटेस्ट महिला टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर खिसक…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top