Indian Premier League : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरू होने पर महज 10 दिन शेष रह गए हैं। दुनिया की इस सबसे महंगी लीग में केवल खिलाड़ियों पर ही पैसों की बरसात नहीं होती बल्कि अंपायरों पर खूब पैसा कमाते हैं।
Indian Premier League 2026 : 65 दिन, 10 टीमें और 84 मैच….जी हां 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए सभी टीमें मैदान पर खूब पसीना बहा रही हैं। हर खिलाड़ी को इस लीग में खेलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। चाहें वो देसी हों या विदेशी। इसी तरह अंपायर भी इस लीग का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि उनको इस लीग में इतनी सैलरी मिलती है, जितनी दुनिया के किसी भी लीग में नहीं मिलती है। अंपायर क्रिकेट के नियमों के रखवाले होते हैं और उनके फैसलों पर ही सबकुछ टिका होता है। IPL जैसी लीग में उनकी भूमिका और भी अहम हो जाती है। ऐसे में IPL में अंपायर्स को हर मैच के बदले अन्य लीगों के मुकाबले काफी अच्छी फीस मिलती है।
कितनी मिलती है फीस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL में ऑन फील्ड अंपायर को हर मैच के लिए करीब 3 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं थर्ड अंपायर और फोर्थ अंपायर को दो-दो लाख रुपये प्रति मैच मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) पैनल के अनुभवी अंपायरों को 3.7 लाख रुपये प्रति मैच मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा प्लेऑफ और फाइनल जैसे बड़े मैचों में इनको बोनस मिलता है। एलीट अंपायरों को प्लेऑफ में 5 से 8 लाख रुपये तक का बोनस मिलता है। एक सीजन में औसतन 12 से 15 मैच की अंपायरिंग करने वाले अंपायर की कुल कमाई 25 से 40 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है। इसके अलावा सभी अंपायरों को सीजन रिटेनर के तौर पर लगभग 7.33 लाख रुपये का फिक्स्ड अमाउंट भी दिया जाता है। इसके अलावा ट्रैवल, स्टे और बाकी भत्ते अलग से दिए जाते हैं।
IPL और टी20 इंटरनेशनल मैचों में अंपायरों की फीस में काफी फर्क है। IPL में अंपायरों को टी-20 इंटरनेशनल मैचों की तुलना में करीब 2.5 गुना से ज्यादा प्रति मैच फीस मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 इंटरनेशनल में अंपायर को 1.14 से 1.25 रुपये मिलते हैं।
28 मार्च से शुरू होगा IPL-2026
IPL-2026 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। यह लीग 31 मई तक चलेगी। इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनके बीच कुल 84 मैच खेले जाएंगे। इस बार कई बड़े खिलाड़ी दूसरी टीम की जर्सी में नजर आएंगे।















