• Home
  • IPL 2026
  • MI vs CSK:’एल-क्लासिको’ में मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, धोनी-रोहित पर आया अपडेट
MI vs CSK

MI vs CSK:’एल-क्लासिको’ में मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, धोनी-रोहित पर आया अपडेट

मुंबई: आईपीएल 2026 का 33वां मैच आज यानी के गुरुवार को लीग की दो बेस्ट टीम- मुंबई इंडियंस (MI ) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई छह मैचों से दो जीत के साथ अंकतालिका में सातवें पायदान पर है। मुंबई ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया था। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई आठवें स्थान पर है। सीएसके ने सात मैचों में से दो में जीत दर्ज की।

धोनी और रोहित पर आया फैसला

इस मैच में एमएस धोनी और रोहित शर्मा अपनी-अपनी टीमों के प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं है। रोहित (हैमस्ट्रिंग) और धोनी (पिंडली में खिंचाव) वापसी की राह पर हैं।

रोहित पिछले दो मैचों नहीं खेले हैं जबकि धोनी सीजन में एक भी मुकाबले नहीं उतरे हैं। आईपीएल के इतिहास में पहला मौका है कि मुंबई और चेन्नई के मैच में धोनी और रोहित प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं है।

मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मैथ्यू शॉर्ट की जगह पर प्रशांत वीर को जगह दी है।

प्लेइंग XI:

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर और अश्वनी कुमार।

Releated Posts

ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए हर प्रयास जारी: मांडविया

बडगाम: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

IPL 2026: दिल्ली के सामने पंजाब ‘एक्सप्रेस’ को रोकने की चुनौती

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी अपना अजेयक्रम बरकरार रखने वाली पंजाब किंग्स का…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

दिल्ली में होगा ‘रॉयल समर्पण 6.0’ का आयोजन, देशभर आर्म रेसलिंग खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026:  राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी ऑडिटोरियम में 25 एवं 26 अप्रैल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

CSK ने आईपीएल में MI के खिलाफ किया सबसे बड़ा कारनामा, नंबर-1 टीम पीछे छूटा

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top