• Home
  • टॉप स्टोरी
  • ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए हर प्रयास जारी: मांडविया
Image

ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए हर प्रयास जारी: मांडविया

बडगाम: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के आयोजन का अधिकार मिलने के बाद सरकार का अगला लक्ष्य अब ओलंपिक 2036 की मेजबानी का अधिकार हासिल करना है और इसके लिए हर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ओमपोरा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 30-बिस्तर वाले अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद मांडविया ने कहा, ” देश ने 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए बोली जीत ली है। भारत ने 2036 में ओलंपिक गेम्स के लिए भी बोली लगाई है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी तरीके अपनाए जा रहे हैं। देश में स्पोर्ट्स एक मजबूत इकोसिस्टम बन रहा है।”

उन्होंने कहा, ” फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों के जरिए, युवाओं को खेल में हिस्सा लेने के मौके मिल रहे हैं। स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल भी लाया गया है। इन कोशिशों से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि अगले 10 सालों में, दुनिया के टॉप-10 खेल आधारित देशों में शामिल होगा।”

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी का अधिकारी मिला है। कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत के 100 साल बाद होने वाले ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2030’ का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा। गुजरात सरकार खेलों के इस महाकुंभ की तैयारी शुरू कर चुकी है। हाल ही में तैयारियों का जायजा लेने और आयोजन स्थल को देखने के लिए कॉमनवेल्थ की टीम भी गुजरात के दौरे पर थी।

भारत में आखिरी बार 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था। उस समय दिल्ली में कॉमनवेल्थ हुआ था। ठीक 20 साल बाद अहमदाबाद इस बड़े खेल आयोजन का मेजबान बनेगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का सफल आयोजन भारत के लिए ओलंपिक 2036 की मेजबानी का अधिकार दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। कॉमनवेल्थ की तरह ही भारत अहमदाबाद में ही ओलंपिक के आयोजन का अधिकार चाहता है।

Releated Posts

IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो में युवा टेलेंट की धूम, अगला राउंड होगा और ज्यादा धमाकेदार

नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसीआरटी के भवभूति ऑडिटोरियम में ‘IFI राइजिंग स्टार अवॉर्ड शो 2026’ का भव्य…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

PM Modi ने बच्चों संग फुटबॉल का लिया आनंद, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं। मंगलवार की सुबह पीएम मोदी ने राजधानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

दिल्ली में होगा ‘रॉयल समर्पण 6.0’ का आयोजन, देशभर आर्म रेसलिंग खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026:  राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित सीसीआरटी ऑडिटोरियम में 25 एवं 26 अप्रैल 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

IPL 2026: CSK की सबसे बड़ी जीत, MI की सबसे बड़ी हार; सैमसन के बाद अकील हुसैन चमके

मुंबई: संजू सैमसन (नाबाद 101) के शानदार शतक के बाद अकील हुसैन (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के…

ByByEzaz Ahmad Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top