• Home
  • IPL 2026
  • MI के खिलाफ CSK की खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहे? जानिए वजह
Chennai Super Kings

MI के खिलाफ CSK की खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहे? जानिए वजह

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 का 33वां मैच आज यानी के गुरुवार को लीग की दो बेस्ट टीम- मुंबई इंडियंस (MI ) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

CSK के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहे?

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं। यह चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है, जिनका मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

सीएसके मैनेजमेंट ने मैच से पहले एक बयान जारी कर कहा, ‘सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करता है। इस कठिन समय में हम मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।’

रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी लगभग एक साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में चल रहा था। उनका निधन मंगलवार को वहीं हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी फिलहाल सीएसके टीम के साथ नहीं हैं और गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने की संभावना नहीं है।

मुकेश चौधरी 2022 से ही सीएसके के साथ रहे हैं। 2022 में उनका आईपीएल डेब्यू हुआ था। उस सीजन 13 मैचों में 16 विकेट लेकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। उस सीजन के बाद से इंजरी और दूसरे खिलाड़ियों की उपलब्धता की वजह से उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। 2022 के बाद वह केवल 4 मैच खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 में चौधरी सिर्फ 1 मैच खेल पाए हैं जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए हैं।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top