• Home
  • IPL 2026
  • Virat Kohli Fitness Update: कोहली की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे?
Virat Kohli Fitness Update (PIC: PTI)

Virat Kohli Fitness Update: कोहली की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे?

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 49 रनों की शानदार पारी खेली। कोहली ने बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 34 गेंद में छह चौकों और एक छक्के से 49 रन की पारी खेली। आईपीएल के इतिहास में वह पहली बार 49 रन के स्कोर पर आउट हुए।

RCB ने इस मैच में लखनऊ को पांच विकेट से शिकस्त दी। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को 146 रन पर समेट दिया और 15.1 ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से बेंगलुरु की टीम पांच मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है। जीत के बाद बेंगलुरु की टीम ने अंकतालिका में अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर ली है।

कोहली ने अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

लखनऊ को हराने के बाद बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज कोहली ने अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि अब भी उनका घुटना पूरी तरह से ठीक नहीं है।

कोहली से जब मैच के बाद उनके घुटने की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘पिछले मैच से काफी बेहतर है लेकिन फिर भी शत प्रतिशत फिट नहीं हूं। पिछले मैच में घुटने में सूजन थी। यहां तक कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी पिछले चार-पांच दिन से मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा था। अपने जज्बे से खुश हूं। मुझे मैच खत्म करना चाहिए था।’’

पिच से गेंदबाजों को सहायता मिल रही थी और जब कोहली से पिच को लेकर उनके विचार पूछे गए तो उन्होंने कहा, ‘‘पिच पर घास अधिक नहीं थी, यह सामान्य से धीमी थी। पिछले कुछ दिन काफी गर्म रहे हैं। पिच थोड़ी अलग थी। मेरा इरादा पावरप्ले में ही विरोधी टीम से मैच छीन लेना था। आज अपने खेलने के तरीके से मैं खुश हूं।”

बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

37 साल के कोहली आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट के नाम आईपीएल में अब बतौर ओपनर कुल 185 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल दूसरे नंबर पर है। राहुल के नाम आईपीएल में बतौर ओपनर 184 छक्के हैं।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top