• Home
  • IPL 2026
  • विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
Virat Kohli

विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

नई दिल्ली: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को आईपीएल 2026 के 39वें मैच में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस दिग्गज बल्लेबाज ने एक नया इतिहास रच दिया। कोहली ने इस मैच में 23 रन बनाए और वह नाबाद लौटे।

विराट ने इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में वो कारनामा कर दिया है, जोकि आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। कोहली के अब आईपीएल में 9000 रन पूरे हो गए हैं और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के अब तक सिर्फ एकमात्र बल्लेबाज बने हैं। कोहली ने बेंगलुरु की पारी के दौरान अपना 11वां रन बनाते ही यह कारनामा किया।

37 साल के विराट आईपीएल के 275 मैचों की 267 पारियों में यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने अपनी पारी में 15 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 23 रन बनाए।

विराट कोहली का IPL करियर

कोहली आईपीएल में 2008 से लेकर अब तक बेंगलुरु के साथ बने हुए हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 275 मैचों की 267 पारियों में 9012 रन बना लिए हैं। आईपीएल में किंग कोहली से बल्ले से अब तक 808 चौके और 305 छक्के निकल चुके हैं। विराट ने साथ ही आईपीएल में अब तक कुल 66 अर्धशतक भी बनाए हैं।

Releated Posts

RR vs PBKS: क्या न्यू चंडीगढ़ में बारिश बनेगी बाधा? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित-11 और वेदर अपडेट

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का 40वां मैच आज यानी के मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (PBKS)…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

MI के लिए करो या मरो, SRH के तूफान को रोकने की चुनौती

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मैच में बुधवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

मुझे नहीं पता क्या हुआ? दिल्ली की शर्मनाक हार पर बोले अक्षर पटेल

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में सोमवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

RCB ने रचा इतिहास, दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 6.3 ओवर में जीता मैच

नई दिल्ली: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक बार…

ByByEzaz Ahmad Apr 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top