• Home
  • IPL 2026
  • ‘नरेन के सामने वह बेस्ट ऑप्शन थे’ लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने का किया बचाव
Nicholas Pooran

‘नरेन के सामने वह बेस्ट ऑप्शन थे’ लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने का किया बचाव

लखनऊ: आईपीएल 2026 में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने सुपर ओवर में केकेआर के गेंदबाज सुनील नरेन के सामने निकोलस पूरन को भेज दिया। पूरन सुपर ओवर में नारायण की पहली गेंद पर आउट हो गए। एलएसजी ने सुपर ओवर में केवल एक रन बनाया। केकेआर ने केवल एक गेंद पर जीत हासिल कर ली।

लखनऊ के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में नारायण का सामना करने के लिए निकोलस पूरन को भेजने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज को सबसे अच्छा विकल्प माना।

लैंगर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हमें पता था कि सुनील नारायण गेंदबाजी करेंगे और अगर आप निकी (निकोलस पूरन) का रिकॉर्ड देखें, तो वह सुनील नारायण को क्रिकेट जगत में किसी भी अन्य बल्लेबाज की तुलना में अधिक बेहतर समझते हैं। इसलिए हमें लगा कि वही सबसे अच्छा विकल्प हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि उन्होंने अभी तक अपनी फॉर्म हासिल नहीं की है और निकी खुद भी यह बात मानेंगे, लेकिन हमने सोचा था कि अगर कोई सुपर ओवर में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, तो वह निकी पूरन ही हैं। आप अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों पर ही भरोसा करते हैं। अगर आप सभी आंकड़ों को देखें तो नारायण को निकी से बेहतर कोई नहीं खेलता। दुर्भाग्य से इस बार ऐसा नहीं हो पाया।’’

नारायण ने इससे पहले टी20 क्रिकेट में जो पहला सुपर ओवर (2014 में कैरेबियाई प्रीमियर लीग में) किया था, उस समय भी पूरन बिना रन बनाए आउट हो गए थे।

लैंगर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में शायद ही कोई पूरन से बेहतर टी20 खिलाड़ी विश्व में हो। इससे पता चलता है कि वह भी इंसान हैं। आत्मविश्वास का दिखावा नहीं किया जा सकता। हम सभी कोशिश करते हैं। आप आत्मविश्वास से भरे दिख सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास सही प्रक्रियाओं को अपनाने से आता है।”

Releated Posts

Women T20 World Cup: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम घोषित, कोलमैन की एंट्र्री

लंदन: इंग्लैंड ने अगले महीने 12 जून से शुरू होने जा रही आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

RR vs PBKS: क्या न्यू चंडीगढ़ में बारिश बनेगी बाधा? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित-11 और वेदर अपडेट

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का 40वां मैच आज यानी के मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (PBKS)…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

MI के लिए करो या मरो, SRH के तूफान को रोकने की चुनौती

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 41वें मैच में बुधवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

मुझे नहीं पता क्या हुआ? दिल्ली की शर्मनाक हार पर बोले अक्षर पटेल

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में सोमवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top