• Home
  • लेख
  • भारत के Top 5 Non-Cricket Athletes और उनकी कमाई
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 नॉन-क्रिकेट स्पोर्ट्स एथलीट

भारत के Top 5 Non-Cricket Athletes और उनकी कमाई

भारत में खेल अब सिर्फ जुनून नहीं,बल्कि प्रोफेशनल करियर और बिजनेस मॉडल बन चुका है। देश में क्रिकेट को सबसे ज्यादा तवज्जो दिया जाता है। लेकिन अब चीजें बदलती जा रही है। ओलंपिक में कई अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा पदक जीते जाने के बाद अब भारत में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के एथलीटों ने भी ये साबित कर दिया है कि मेहनत, प्रदर्शन और ब्रांड इमेज से खेल के बाहर भी बड़ी कमाई की जा सकती है। ऐसे में आइये आपको, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 नॉन-क्रिकेट स्पोर्ट्स एथलीटों के बारे में बताते हैं।

  1. नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)

दो बाार ओलंपिक पदक जीतने के बाद भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 नॉन-क्रिकेट स्पोर्ट्स एथलीटों की लिस्ट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बनने के बाद से नीरज भारत के सबसे बड़े नॉन-क्रिकेट स्पोर्ट्स ब्रांड बन चुके हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिटनेस और स्पोर्ट्स ब्रांड्स के साथ-साथ सरकारी पुरस्कार और बोनस शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीरज चोपड़ा की नेट वर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है। वो प्रतिमाह करीब 30 लाख रुपये कमाते हैं और सालाना कमाई 4 करोड़ रुपये से भी अधिक है। नीरज भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट में नायब सूबेदार पद पर भी विराजमान हैं। साथ ही वह नाइकी, अंडर आर्मर, ओमेगा जैसी विश्व विख्यात कंपनियों को एंडोर्स करते रहे हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

  1. सुनील छेत्री (फुटबॉल)

फुटबॉल के मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले करिश्माई फुटबॉलर सुनील छेत्री देश में सबसे अधिक कमाई करने वाले फुटबॉलरों की लिस्ट में शामिल हैं। वह भारत के सबसे प्रसिद्ध गैर-क्रिकेट पुरुष एथलीटों में से एक हैं और उनकी कमाई की मुख्य जरिया फुटबॉल कॉन्ट्रैक्ट, फिटनेस और स्पोर्ट्स ब्रांड्स है। सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं, जिनके साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री की कुल संपत्ति 8 करोड़ से 55 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है।

  1. बजरंग पुनिया (कुश्ती)

2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद से पहलवान बजरंग पुनिया भारत के सबसे अमीर और सफल एथलीटों में से एक बने हुए हैं। पहलवान बजरंग की कमाई का मुख्य जरिया कुश्ती टूर्नामेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट, सरकारी पुरस्कार और रेलवे में ओएसडी (OSD) के रूप में काम करना है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में 4 मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया की नेट वर्थ करीब 15 करोड़ रुपये (लगभग $1.8 मिलियन)है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा स्कॉर्पियो और महंगी अन्य गाड़ियां है।

  1. अनिर्बान लाहिड़ी (गोल्फ)

भारत के दिग्गज गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी पिछले एक दशक से भी अधिक समय से भारतीय गोल्फ के फ्लैग बियरर रहे हैं। वह अब तक दो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लाहिड़ी ने अपने पेशेवर गोल्फ करियर में अब तक सात एशियाई टूर खिताब और यूरोपीय टूर पर दो खिताब जीते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया PGA टूर और गोल्फ में शानदार प्रदर्शन से अर्जित पुरस्कार राशि और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2025 तक अनिर्बान लाहिड़ी की नेट वर्थ करीब 40 करोड़ रुपये के आसपास होने का अनुमान है।

  1. विजेंदर सिंह (मुक्केबाजी)

ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह पेशेवर मुक्केबाजी करियर में काफी सफल रहे हैं। विजेंदर ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। मुक्केबाजी में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए विजेंदर को जनवरी 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बॉक्सर विजेंदर सिंह की कमाई का मुख्य जरिया पेशेवर मुक्केबाजी, ब्रांड एंडोर्समेंट और राजनीतिक गतिविधियां हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, विजेंदर सिंह की कुल संपत्ति लगभग ₹28 करोड़ रुपये है।

Releated Posts

Bharat की इन महिला खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में परचम लहराने के बाद राजनीति में भी जमाई अपनी धाक

Bharat की इन महिला खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में परचम लहराने के बाद राजनीति में भी जमाई…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

मैदान से प्रशासन तक: भारत की दिग्गज महिला खिलाड़ी

भारत में कई महिला खिलाड़ियों ने खेल के मैदान पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद एक सफल…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

खेल के मैदान से कारोबारी दुनिया में परचम

खेल के मैदान पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करनेवाले कई दिग्गज खिलाड़ी कारोबारी दुनिया में भी…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

भारत की Top 10 Richest Women Cricketers

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश को कई शानदार खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन के साथ-साथ कमाई…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top