• Home
  • IPL 2026
  • कैसे हार्दिक की एक ‘सीक्रेट मैसेज’ ने तिलक में जोश भर दिया? कप्तान ने बताया
Tilak Varma and Hardik Pandya

कैसे हार्दिक की एक ‘सीक्रेट मैसेज’ ने तिलक में जोश भर दिया? कप्तान ने बताया

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 में लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस आखिरकार जीत की पटरी पर लौट आई। टीम ने सोमवार रात को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 99 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में तिलक वर्मा ने तूफानी शतकीय पारी खेली।

मुंबई इंडियंस एक समय 44 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 52 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाला। नमन धीर 32 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। पंड्या 15 रन बनाकर आउट हुए।

तिलक हालांकि एक समय बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे और 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इस समय ऐसा लग रहा था कि एमआई एक और हार की तरफ बढ़ रही है। तिलक वर्मा के साथ क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद थे। हार्दिक ने तिलक को समझाया कि उन्हें कैसे खेलना है और वह क्या कर सकते हैं। इस दौरान हार्दिक तिलक पर गुस्से में नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हार्दिक ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने तिलक से क्या कहा था। हार्दिक ने कहा, “मैंने उससे कहा कि तुम बस गेंद को देखो और हिट करो, चाहे कुछ भी हो। मुझे सच में लगता है कि उसके बल्ले से जिस तरह से गेंद निकलती है वह सच में कुछ खास है। समय आ गया था कि वह कुछ करे।”

उन्होंने कहा, ” मुझे लगता है कि कुछ बार मैं इतनी जोर से चिल्लाया कि मुझे चक्कर आ गया। ग्रुप के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। तिलक के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। मुंबई इंडियंस के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। एक कप्तान के तौर पर भी, उस तरह की एनर्जी चीजों को बदल देती है।”

हार्दिक के समझाने के बाद तिलक वर्मा ने ऐसी बल्लेबाजी की जो कभी-कभार ही देखने को मिलती है। ऐसा लग रहा था कि तिलक ने कप्तान की बात को अपनी अहम पर ले लिया और फिर उसके बाद सिर्फ छक्के और चौकों में बात करने लगे।

22 पर 19 वाले तिलक 45 गेंदों पर 101 पर पहुंच गए। इस दौरान बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 7 छक्के और 8 चौके मारे। यह तिलक का पहला आईपीएल शतक था जो लंबे समय तक याद रहेगा। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Releated Posts

CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) आईपीएल 2026 से बाहर हो…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

‘तिलक वर्मा होंगे कप्तान’… दिग्गज ने बताया कब आएगा वो शुभ मुहूर्त

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सोमवार को मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

IPL 2026: लखनऊ-राजस्थान की नजरें विजयी वापसी पर, इकाना में होगा मुकाबला

लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) की टीम प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

करारी हार के बाद भड़के शुभमन गिल, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस को सोमवार को अपने घर में मुंबई इंडियंस के हाथों 99 रनों से करारी शिकस्त…

ByByEzaz Ahmad Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top