Thomas & Uber Cup (Pic: BAI)

Thomas & Uber Cup: भारत की विजयी शुरुआत, कनाडा को 4-1 से हराया

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष टीम ने अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में कनाडा को 4-1 से हराकर थॉमस एंड उबर कप फाइनल्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है।

भारत के लिए एकल वर्ग में लक्ष्य सेन को कनाडा के खिलाड़ी विक्टर लाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी ने जोनाथन बिंग त्सान लाई और केविन ली को सीधे गेम में हराकर मैच बराबर कर दिया।

आयुष शेट्टी ने ब्रायन यांग पर जीत के साथ भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद हरिहरन अम्साकारुनन और एम.आर. अर्जुन की डबल्स जोड़ी ने भारत की बढ़त को जीत के साथ 3-1 कर दिया। श्रीकांत किदांबी भी अपना मैच जीतने में सफल रहे, जिसके चलते भारतीय टीम ने कनाडा को 4-1 से हराने में सफलता पाई।

दूसरे मैच में सात्विक-चिराग शेट्टी ने जोनाथन बिंग त्सान लाई और ली को 21-10, 21-11 से हराते हुए मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया।

एशिया चैंपियनशिप के रनर-अप आयुष ने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी ब्रायन यांग पर 39 मिनट में 21-13, 21-17 से शानदार जीत हासिल करके भारत की बढ़त को बनाए रखा।

अम्साकारुनन और अर्जुन की दूसरी डबल्स जोड़ी ने लिंडमैन और याकुरा पर 21-7, 21-15 से जीत हासिल करके भारत को 3-1 की अजेय बढ़त दिलाई। श्रीकांत ने भारत के लिए पांचवें मैच में जोशुआ गुयेन को सिर्फ 31 मिनट में 21-17, 21-12 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।

भारतीय पुरुष टीम का अगला मुकाबला 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

Thomas Cup Finals: क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती का सामना करेगा भारत

नई दिल्ली: BWF थॉमस कप फाइनल्स 2026 में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद भारतीय…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते 4 स्वर्ण

नई दिल्ली: भारतीय वेटलिंफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में जारी कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top