• Home
  • IPL 2026
  • दिल्ली vs हैदराबाद में होगी रोमांचक ‘जंग’, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Image

दिल्ली vs हैदराबाद में होगी रोमांचक ‘जंग’, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 31वां मुकाबला आज यानी के मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में रनों की बारिश होने की उम्मीद है।

हैदराबाद और दिल्ली की नजरें इस मुकाबले में जीत के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत करने पर होगी। हैदराबाद ने अब तक खेले 6 मैचों में 3 जीत हासिल की है और 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद की टीम इस समय अंकतालिका में चौथे स्थान पर है।

वहीं, दिल्ली ने इस सीजन में लगातार 2 मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसके घर में 6 विकेट से हराकर डीसी जीत की लय पर लौटी और एसआरएच के खिलाफ इस क्रम को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

वेदर अपडेट

हैदराबाद में शाम का तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन लाइन लेंथ के साथ सटिक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं।

SRH vs DC हेड टू हेड

आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं। इनमें से हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 12 मैचों मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच का परिणाम नहीं आया है।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top