• Home
  • IPL 2026
  • दिल्ली ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, नीतीश की वापसी
Image

दिल्ली ने SRH के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, नीतीश की वापसी

हैदराबाद: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला आज यानी के मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। आकिब नबी की जगह पर नीतीश राणा की टीम में वापसी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। प्रफुल्ल हिंगी और लियाम लिविंगस्टन की जगह पर हर्ष दुबे और दिलशान मदुशंका को मौका मिला है।

सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन पिछले दो मुकाबलों में शानदार रहा है। राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज करके दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी फिर से पटरी पर आ गई है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top