• Home
  • IPL 2026
  • Abhishek Sharma World Record: अभिषेक ने 135 रन जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
Abhishek Sharma World Record

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक ने 135 रन जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Abhishek Sharma World Record: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट इतिहास में एक नया इतिहास रच दिया है। अभिषेक ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 86 गेंदों पर 135 रनों की नाबाद धमाकेदार पारी के दौरान 10 चौके और इतने ही चौके लगाए।

25 साल के अभिषेक का आईपीएल में यह दूसरा और टी20 क्रिकेट में नौवां शतक है। अभिषेक ने 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही अब वह भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक ने इस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। अभिषेक ने हालांकि इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम टी20 क्रिकेट में 8 शतक है।

अभिषेक इसके साथ ही टी20 क्रिकेट की एक पारी में 4 बार 130+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने 4 बार टी-20 में 130+ रन बनाए हैं जबकि एरोन फिंच और क्रिस गेल ने तीन बार ऐसा कारनामा टी-20 में किया है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हैदरबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 242 रन लगाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.5 ओवर में 97 रन जोड़े। हेड 26 गेंदों का सामना करने के बाद 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 142 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद कप्तान ईशान किशन के रूप में अभिषेक को एक और बढ़िया जोड़ीदार मिला।

अभिषेक और ईशान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 79 रन जोड़े। ईशान ने 13 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। हालांकि, एसआरएच के कप्तान रनआउट होकर पवेलियन लौटे। अभिषेक ने एक छोर संभाले रखा और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अभिषेक ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने महज 13 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। अभिषेक-क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top