• Home
  • IPL 2026
  • अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा ‘POTM’ जीतने वाले खिलाड़ी बने
Image

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा ‘POTM’ जीतने वाले खिलाड़ी बने

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (नाबाद 135) के तूफानी शतक के दम पर मंगलवार को आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 47 रन से रौंद दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 242 रन लगाए और फिर दिल्ली को 9 विकेट पर 195 रन पर रोक दिया।

अभिषेक ने अपनी तूफानी पारी में 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अभिषेक ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच (‘POTM’) चुना गया। इस पुरस्कार के साथ ही अभिषेक ने अब एक नया इतिहास रच दिया है।

SRH के लिए सबसे ज्यादा ‘POTM’ पुरस्कार जीतने वाले भारतीय बने

आईपीएल में अभिषेक ने अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 81वें मैच में उन्होंने 7वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (‘POTM’) का खिताब जीता। अभिषेक अब एसआरएच के लिए इस खिताब को सर्वाधिक बार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टीम के पूर्व तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा।

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा बने भुवनेश्वर कुमार 2014 से 2024 तक एसआरएच का हिस्सा थे, और टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल है। भुवनेश्वर ने एसआरएच के लिए 145 मैच खेले और इस दौरान 6 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता था।

एसआरएच के लिए खेलते हुए अभिषेक का यह दूसरा शतक था। टीम के लिए 2 शतक लगाने वाले डेविड वॉर्नर और हेनरिक क्लासेन के बाद वह तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल 2025 में अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों पर 10 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 141 रन की पारी खेली थी।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top