• Home
  • क्रिकेट
  • बांग्लादेश का टी20 विश्व कप से बाहर रहना सरकार की बड़ी गलती: शाकिब
Shakib Al Hasan

बांग्लादेश का टी20 विश्व कप से बाहर रहना सरकार की बड़ी गलती: शाकिब

मुंबई: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने इस साल की शुरुआत में भारत में हुए टी20 विश्व कप से बांग्लादेश के बाहर रहने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इसे एक ‘ बहुत बड़ी गलती’ करार दिया।

बांग्लादेश ने अपने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर किए जाने के बाद टी20 विश्व कप के लिए भारत का दौरा नहीं किया था जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका ने मिलकर की थी। जिसके बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया।

शाकिब ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ” मुझे लगता है कि यह एक बड़ा नुकसान था। बांग्लादेश क्रिकेट के लिहाज से यह एक बहुत बड़ी चूक थी क्योंकि एक देश के तौर पर हमें अपने खिलाड़ियों को विश्व कप में खेलते हुए और उन मैचों में हिस्सा लेते हुए देखना बहुत पसंद है। ’’

इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत का दौरा नहीं करने के बांग्लादेश के फैसले का दोनों पड़ोसी देशों के आपसी रिश्तों पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है लेकिन शाकिब ने उम्मीद जताई कि एक या दो सीरीज खेलने से ‘दोनों देशों के बीच की कड़वाहट दूर हो सकती है’।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हालात बेहतर होंगे। ’’

शाकिब ने कहा, ‘‘जाहिर है, इसके लिए कोशिशें करनी होंगी। मुझे लगता है कि अगर एक या दो सीरीज खेली जाती हैं (चाहे बांग्लादेश भारत का दौरा करे या भारत बांग्लादेश जाए) तो मुझे लगता है कि दोनों देशों के बीच की कड़वाहट दूर हो जाएगी और हालात बेहतर होंगे। मैंने सुना है कि अगस्त या सितंबर में एक सीरीज हो रही है। ’’

(इनपुट: एजेंसी)

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top