• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: राजस्थान के घर में हैदराबाद का हल्ला बोल, सूर्यवंशी का शतक बेकार
Image

IPL 2026: राजस्थान के घर में हैदराबाद का हल्ला बोल, सूर्यवंशी का शतक बेकार

जयपुर: ईशान किशन (74) और अभिषेक शर्मा (57) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 36वें मैच में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 228 रन का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हैदराबाद की आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अब 10 अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। राजस्थान की आठ मैचों में तीसरी हार है।

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने 31 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 74, अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के के सहारे 57 और नितीश कुमार रेड्डी 36 और हेनरिक क्लासेन ने 29 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट चटकाए।

इससे पहले, सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 228 रन लगाए।

यशस्वी जायसवाल (10) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 112 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वैभव ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया।

वैभव ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं, जुरेल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की शानदार पारी खेली। जुरेल ने 8 चौके और एक छक्का लगाया।

डोनोवन फेरेरा ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 3 चौके और तीन छक्कों की मदद से 33 रन बनाए।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top