• Home
  • IPL 2026
  • GT के खिलाफ मैच में RCB ने जीता टॉस, देखें प्लेइंग-11
RCB vs GT

GT के खिलाफ मैच में RCB ने जीता टॉस, देखें प्लेइंग-11

बेंगलुरु: आईपीएल 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइंटस (GT) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

आरसीबी ने चोटिल फिल सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को अंतिम एकादश में शामिल किया। गुजरात टाइटन्स ने अंतिम एकादश में जेसन होल्डर और मानव सुथार को शामिल किया।

रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा है। टीम ने इस सीजन अब तक खेले 6 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस को आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा अच्छी लय में दिखाई दिेए हैं, लेकिन राशिद खान आईपीएल 2026 में अब तक छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top