• Home
  • IPL 2026
  • RCB ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, साहिल परख का डेब्यू
Image

RCB ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, साहिल परख का डेब्यू

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 39वां मैच सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे इस मैच में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

काइल जैमीसन को मिचेल स्टार्क से दिल्ली कैपिटल्स की कैप मिली है। साहिल परख भी इस मुकाबले के साथ डीसी के लिए अपना डेब्यू करने को तैयार हैं।

आरसीबी की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर शीर्ष पायदान पर एक बार फिर कब्जा करने की होगी, जबकि डीसी मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी।

आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अब तक 7 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं, जबकि डीसी 7 में से 4 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और टी. नटराजन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top